फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The cold of the night is heavy on children, they have to be on guard against pneumonia.

Muzaffarnagar News: रात की ठंड बच्चों पर भारी, निमोनिया से करनी है पहरेदारी

Wed, 03 Dec 2025 01:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:27 AM IST
विज्ञापन
The cold of the night is heavy on children, they have to be on guard against pneumonia.
मुजफ्फरनगर। दिन और रात के तापमान में काफी अंतर आ रहा है। ऐसे में ठंड के साथ शादी-विवाह का सीजन छोटे बच्चों पर भारी पड़ रहा है। ठंड लगने से बच्चों को निमोनिया और वायरल बुखार और नजला-खांसी जकड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की ओपीडी में उपचार के लिए आने वाले बच्चों की संख्या बढ़ गई है। इमरजेंसी सहित ओपीडी आने वाले बच्चों को भी भर्ती कराने की नौबत आ रही है।
विज्ञापन

धीरे-धीरे सर्दी का प्रकोप बढ़ रहा है। रात के समय तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है। थोड़ी भी लापरवाही नवजात सहित छोटे बच्चों के लिए मुश्किल खड़ी कर रही है। जिला अस्पताल की बाल रोग विशेषज्ञ डॉ.गरिमा जैन ने बताया कि दो साल तक के बच्चों में निमोनिया अधिक मिल रहा है। तेज बुखार के साथ पसली भी तेज चल रही है। मंगलवार को ओपीडी में 150 से अधिक बच्चे उपचार के लिए लाए गए। जिनमें अधिकतर को निमोनिया और ठंड से प्रभावित दिखे। बताया कि शादी-विवाह समारोह में आइसक्रीम खाने और अन्य लापरवाही के कारण भी बच्चे ठंड की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों के मामले में बरतें सावधानी : डॉ.संजय वर्मा
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ.संजय वर्मा का कहना है कि छोटे बच्चों को ठंड परेशान कर रही है। अस्पताल आने वाले बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार दिया जा रहा है। अधिक गंभीर बच्चों को भर्ती भी किया जा रहा है। छोटे बच्चों के मामले में अभिभावकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है। बच्चों को बुखार होने अथवा पसली आदि चलने पर चिकित्सक को दिखाएं।,
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed