फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The city was brightened by tricolor lights

शहर में लगी तिरंगा लाईट का लोकार्पण

Thu, 06 Aug 2020 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Aug 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
The city was brightened by tricolor lights
शहर में तिरंगा लाईट का लोकार्पण करती पालिका चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तिरंगा लाइटों से जगमग हो गया शहर
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर के मुख्य मार्ग तिरंगा लाइट से जगमगाने लगे हैं। बुधवार को पूरा शहर श्रीराम भक्ति में ही नहीं बल्कि देशभक्ति में सराबोर नजर आया। चेयरपर्सन ने शहर की सड़कों पर लगे स्ट्रीट लाइटों के खंभों पर लगाई गई तिरंगा लाइट का लोकार्पण किया।

नगर पालिका द्वारा सुजडू चुंगी से मीनाक्षी चौक, स्वामी कल्याण देव राजकीय जिला चिकित्सालय से रुड़की चुंगी तक 140 लाइटों के खंभों पर तिरंगा लाइट लगवाई गई हैं। मीनाक्षी चौक से लेकर सरकारी अस्पताल तक जीटी रोड पर 40 नए पोल डिवाइडर निर्माण कराते हुए लाइट लगाई गई। इतना ही नहीं इन खंभों पर 88 एलईडी लाइट लगवाई गई हैं. जिससे शहर जहां तिरंगे की रोशनी से जगमग हो गया है। वहीं, एलईडी की रोशनी से सड़क नहा गई हैं। इस कार्य पर नगर पालिका खजाने से 29 लाख रुपये खर्च किए गए हैं। बुधवार को चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल ने लाइटों का लोकार्पण करते हुए कहा कि एलईडी लाइटों से जहां बिजली की बचत होगी, वहीं मार्गों पर रोशनी भी अच्छी होगी। 15 अगस्त को शहर अनोखे रूप में दिखेगा। इस अवसर पर अभिषेक अग्रवाल, मार्ग प्रकाश लिपिक गोपीचंद वर्मा, गोपाल त्यागी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed