फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The church was decorated floats

मनमोहक झांकियों से सजाया गया चर्च

Wed, 23 Dec 2020 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
The church was decorated floats
खतौली में सजाए गए चर्च के फोटो। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
झांकियों से सजाया गया चर्च
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। प्रभु यीशु मसीह के जन्मदिवस क्रिसमस-डे को लेकर गिरिजाघरों में तैयारियों जोरों से की जा रही है। नगर के मैथोडिस्ट चर्च तथा सीएनआई गिरजाघर को सजाया जा रहा है। मिशन कंपाउंड में रहने वाले लोग घरों में सजाने में लगे हैं।
मिशन कंपाउंड में मसीह समाज से ताल्लुक रखने वाले कल्पना जैकब, रोबिन दास, राजदास, प्रिंस, जोजफ, जोर्च, सनी, फिलिप, विशाल, अभिषेक, वीनू, जोयशन का कहना है कि इस बार कोराना काल को ध्यान में रखते हुए क्रिसमस-डे की तैयारियां की जा रही हैं। चर्च में होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए जिन बच्चों को चिह्नित किया गया है, उनकी यूनिफॉर्म भी खरीदी गई है। प्रभु यीशु मसीह के चित्र, पेंटिंग आदि की खरीदारी की जा रही है। सभी श्रद्धालुओं को जागरूक किया जा रहा है कि क्रिसमस डे पर सभी सैनिटाइजर और मास्क का प्रयोग करते हुए सामाजिक दूरी का पालन करते हुए चर्च में प्रार्थना सभा में शामिल हों।
विज्ञापन

सीएनआई एपीफेनी चर्च के पादरी निर्मल जैकब ने बताया कि चर्च को रंगीन रोशनियों से सजाया गया है। चर्च के अंदर क्रिसमस ट्री सहित अन्य झांकियां सजाई गई हैं। उन्होंने बताया कि अलग-अलग तिथियों में कैरल सिंगिग, क्रिसमस ट्री प्रोग्राम, कैरल क्रिसमस प्रोग्राम, क्रिसमस उत्सव, विशेष प्रार्थना, नए साल की खुशी में उत्सव, विशेष प्रार्थना कोरोना पीड़ितों, देश व देशवासियों के लिए, स्पोर्टस डे, चर्च जन्मदिन कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed