फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The children insisted on seeing the fair...and faced death.

Muzaffarnagar News: मेला देखने की जिद कर बैठे बच्चे...मौत से हो गया सामना

Thu, 02 Apr 2026 01:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
The children insisted on seeing the fair...and faced death.
तितावी (मुजफ्फरनगर)। जलालपुर के रहने वाले महिपाल कश्यप को अपनी पत्नी के साथ बघरा के मंदिर में पूजा के लिए जाना था। यहां कुछ दुकानें भी लगती है। बच्चे भी मेला देखने की जिद करने लगे। दंपती ने समझाने का प्रयास किया लेकिन बच्चे नहीं माने। घर से करीब डेढ़ किमी दूर ही हादसा हो गया। मां अब जिंदगी और मौत के बीच है। घर पर रह गए शिवम की जान बच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि महिपाल घर पर ही रहकर लोगों का प्राथमिक उपचार भी करता रहता था। हादसे की जानकारी मिलते ही सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत से गम का माहौल बन गया।
विज्ञापन

परिवार ने बताया कि पहले सिर्फ दंपती को ही बघरा स्थित दुर्गा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने के लिए जाना था। दोनों चलने लगे तो तीनों बच्चों ने भी जिद की। दंपती ने समझाने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं माने। किसी तरह शिवम को घर छोड़कर महिपाल ने अपने दोनों बच्चों को बाइक पर बैठा लिया। करीब पांच मिनट बाद ही हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
पिता ठेकेदार...महिपाल देता था दवाइयां
तितावी। जलालपुर निवासी महिपाल की मौत के बाद मातम पसरा है। परिवार में दो छोटा भाई रविंद्र विवाहित हैं, जबकि पिंडर अविवाहित हैं। पिता प्रकाश कोल्हू में ठेकेदारी करते थे। खुद महिपाल घर से ही लोगों को अलग-अलग बीमारियों की दवाई देता था। इसके अलावा खेती-किसानी के काम भी करता था। संवाद

-------

महिपाल ने नहीं लगाया था हेलमेट
हादसे के वक्त बाइक चला रहे महिपाल ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके और उसकी पत्नी के सिर में गंभीर चोट लगी है।
-------

इस तरह हुआ हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महिपाल सही दिशा में बाइक लेकर आ रहा था, जबकि स्कूल बस गलत दिशा में थी। महिपाल ने बचने के लिए बाइक दूसरी दिशा में की लेकिन इस बीच चालक ने भी बस उसी दिशा में मोड़ दी। इसी वजह से दोनों की टक्कर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed