{"_id":"63f0cd186383f31ae2047b36","slug":"the-changing-weather-is-hitting-the-nose-ear-and-throat-muzaffarnagar-news-c-14-1-121994-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरनगर: नाक, कान और गले पर वार कर रहा बदलता मौसम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुजफ्फरनगर: नाक, कान और गले पर वार कर रहा बदलता मौसम
विज्ञापन
जिला चिकित्सालय में मरीज के कान की जांच करता चिकित्सक ।
- जिला चिकित्सालय के साथ-साथ निजी अस्पतालों में भी बढ़ी मरीजों की भीड़
- बुखार में की चपेट में आ रहे लोग, नजला-जुकाम और खांसी कर रही परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मौसम में बदलाव लोगों की सेहत पर भारी पड़ रहा है। लोग बुखार के अलावा नजला-जुकाम और खांसी की चपेट में आ रहे हैं। आंख, नाक, कान और गले के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। चिकित्सकों का कहना है कि मौसम बदलने से लोग बीमारी की चपेट में आ रहे है।
जिला चिकित्सालय में रोजाना 300 से ज्यादा बुखार के मरीज परामर्श ले रहे है। वहीं, 200 से ज्यादा मरीज नाक, कान और गले की शिकायत लेकर पहुंच रहे है। लोगों को नजला-जुकाम और खांसी से राहत नहीं मिल पा रही है। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. योगेंद्र त्रिखा ने बताया कि मौसम बदलने की वजह से लोगों को बुखार हो रहा है। अभी दिन में गर्मी हो रही है और रात में सर्दी ऐसे में लोग रजाई के बजाए कंबल ओढ़ने लगे। इससे उन्हें ठंड लग जाती है। लोगों को लापरवाही बरतने की वजह से दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नजला-जुकाम से भी लोग इसी कारण पीड़ित है।
नजले में ना बरते लापरवाही, बढ़ सकती है दिक्कत
ईएनटी सर्जन डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि अगर किसी व्यक्ति को लंबे समय से नजला-जुकाम है तो उसे लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। इससे उसके कान के पर्दे में छेद तक हो सकता है। नजले में कम सुनने लगता है। इसी के साथ गले में भी इंफेक्शन हो जाता है। नजला-जुकाम होने पर तुरंत चिकित्सक को दिखाएं और उपचार कराएं।
विज्ञापन
ये बरते सावधानी
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. राकेश कुमार ने कहा कि जिस तरह से मौसम बदल रहा है। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है। वह ठंडी, खट्टी और मीठी चीजें खाने से बचें। सुबह और शाम की ठंड में लापरवाही ना बरते। कपड़े पहनकर रखें। सुबह को उठकर अचानक बाहर ना निकलें। गर्म पानी का सेवन करें।
नाक, कान, गले की ओपीडी में इतने मरीज
13 फरवरी 161
14 फरवरी 103
15 फरवरी 207
16 फरवरी 113
17 फरवरी 218