फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The centre manager of a finance company absconded after collecting Rs 1.99 lakh from 82 women

Muzaffarnagar News: फाइनेंस कंपनी का सेंटर मैनेजर 82 महिलाओं से 1.99 लाख रुपये वसूल कर फरार

Tue, 18 Feb 2025 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 02:47 AM IST
विज्ञापन
The centre manager of a finance company absconded after collecting Rs 1.99 lakh from 82 women
- आरोपी, उसके भाई व दूसरी ब्रांच के पूर्व सेंटर मैनेजर के खिलाफ जानसठ थाने में मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। ग्रामीण महिलाओं को लोन देने वाली स्वाभिमान फाइनेंस कंपनी का सेंटर मैनेजर 82 महिलाओं से एक लाख 99 हजार रुपये वसूल कर फरार हो गया। आरोपी के भाई ने कंपनी मैनेजर को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपी व उसके भाई के साथ ही दूसरी ब्रांच के पूर्व सेंटर मैनेजर के खिलाफ जानसठ थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया।



मेरठ जनपद गांव रसूलपुर धौलड़ी निवासी सुहेल जानसठ में स्वाभिमान फाइनेंस कंपनी में सेंटर मैनेजर के रूप में 25 नवंबर 2024 से तैनात था। यह कंपनी गांवों में रहने वाली महिलाओं को लोन बांटती है। आरोपी सुहेल को कंपनी के ग्राहकों के बारे में जानकारी थी। इसके चलते उसने चार जनवरी को कर्जदार 82 महिलाओं से एक लाख 99 हजार रुपये एकत्र किए।
विज्ञापन



आरोपी ने पैसा वसूल करने के बाद कंपनी में जमा नहीं कराया। इसके बाद शाम तक भी वह ब्रांच कार्यालय में वापस नहीं पहुंचा। ब्रांच मैनेजर विक्रान्त ने शाम के समय फोन कर आरोपी से संपर्क किया। सुहेल ने खुद को अपने घर मौजूद होना बताया, एकत्र किया पैसा भी अपने पास बताया। इसके बाद पैसा देने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी के ब्रांच मैनेजर ने कंपनी के एरिया मैनेजर मेरठ जनपद के थाना बहसूमा के गांव समसपुर निवासी अवनीश सिरोही को मामले की जानकारी दी। उन्होंने इस बारे में एसएसपी अभिषेक सिंह से शिकायत की।
एसएसपी को बताया कि आरोपी का रिश्तेदार मोहसीन पूर्व समय में कंपनी की खतौली ब्रांच पर सेंटर मैनेजर का काम करता था। कम्पनी ने कुछ दिन पहले ही ब्रांच पर ड्रिंक करने और ब्रांच मैनेजर के साथ अभद्रता करने पर निष्कासित किया था। इस धोखाधड़ी में उसकी भी भूमिका है।

आरोपी सुहेल के भाई ने ब्रांच मैनेजर को कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। जानसठ थाना पुलिस ने तहरीर देने पर भी कार्रवाई नहीं की। एसएसपी के आदेश पर जानसठ थाने मेें सुहेल, उसके भाई व रिश्तेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed