फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The car collided with the tree to save the dog, the young man died

कुत्ते को बचाने में कार पेड़ से टकराई, युवक की मौत

Sat, 23 Jul 2022 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Jul 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
The car collided with the tree to save the dog, the young man died
रामराज थाना क्षेत्र के राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामराज (मुजफ्फरनगर)। दिल्ली से हरिद्वार जा रहे कार सवार परिवार की कार के सामने अचानक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने में कार सड़क के दूसरी तरफ पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार युवक की मौत हो गई। पुलिस ने अन्य घायलों को एंबुलेंस की मदद से जानसठ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

दिल्ली के रिठाला निवासी राजू पुत्र रामनरेश अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ कार से हरिद्वार जा रहा था। कार में बच्चों सहित नौ लोग सवार थे। सुबह करीब साढ़े छह बजे रामराज थाना क्षेत्र के राधा स्वामी सत्संग भवन के समीप उनकी कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ गया। कुत्ते को बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा। इससे कार सड़क के दूसरी तरफ खड़े पेड़ से टकरा गई। हादसे में कार सवार छह लोग घायल हो गए। दो बच्चों और राजू को चोट नहीं आई है। सूचना मिलते ही रामराज थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा एंबुलेंस की सहायता से घायलों को जानसठ सरकारी अस्पताल में भिजवाया। चिकित्सकों ने जितेंद्र पुत्र राजू निवासी विजय विहार रिठाला थाना सेक्टर पांच रोहिणी दिल्ली को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed