{"_id":"62814a3a7269297ee5287360","slug":"the-broken-road-of-pachanda-road-will-now-have-many-days-construction-will-start-soon-muzaffarnagar-news-mrt5887471124","type":"story","status":"publish","title_hn":"पचैंडा रोड की टूटी सड़क के अब बहुरेंगे दिन, निर्माण जल्द होगा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पचैंडा रोड की टूटी सड़क के अब बहुरेंगे दिन, निर्माण जल्द होगा शुरु
विज्ञापन
गांधी कॉलोनी -पचैंडा रोड पर निर्माण के लिए पड़ी निर्माण सामग्री।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। गांधी कालोनी से पचैंडा, अंकित विहार, लाल बाग, बचन सिंह कालोनी, गढ़ी गांव को जोड़ने वाली सड़क पिछले लंबे से टूटी हुई थी, जिस कारण यहां आए दिन हादसे हो रहे थे और पैदल राहगीरों को भी चलने में परेशानी होती है। अमर उजाला ने इस समस्या पर प्रकाश डाला था। इस सड़क का निर्माण अब जल्द ही शुरू हो जाएगा।
शहर की गांधी कालोनी से पचैंडा जाने वाली सड़क पंजाबी बारात घर से पहले काफी दूर तक टूटी हुई थी। पुलिया से पंजाबी बारात घर तक सड़क का हाल ऐसा है कि सड़क पर बारीक बजरी पड़ी है। गड्ढों को भरने के लिए ईंटों को तोड़ कर डाला हुआ है। बारीक बजरी पर तेज गति से आ रहे दोपहिया वाहन फिसल कर चालक घायल हो रहे है। रात में टूटी सडक का पता नहीं चल पाता था और दोपहिया वाहन चालकों को चोट लग जाती थी।
सड़क की इस समस्या को अमर उजाला ने दस मई को प्रकाशित किया था। जो वाहन चालक घायल हुए थे, उनकी पीड़ा को भी उजागर किया था। समस्या के प्रकाशन के पांच दिन बाद प्रशासन जागा है और सड़क निर्माण करने के लिए सामग्री पहुंचनी शुरू हो गई है। रविवार दोपहर में निर्माण सामग्री सडक़ पर उतारी जाते देखकर लोगों में एक खुशी दिखाई दी। भूपेंद्र चौधरी, राजवीर सिंह, भानू प्रताप सिंह आदि का कहना था कि अब इस सड़क के दिन बहुरेंगे और आमजन को इसका लाभ मिलेगा। नगर पालिका के ईओ हेमराज सिंह ने बताया कि निर्माण विभाग द्वारा सड़क पर कार्य शुरू कराया जा रहा है।