फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The boy and two dengue deaths

छपार में डेेंगू से बालक समेत दो की मौत

Sun, 30 Oct 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Sun, 30 Oct 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
The boy and two dengue deaths
Dengue
छपार क्षेत्र में बुखार का कहर जारी है। शनिवार को एक बालक और वृद्ध महिला की डेेंगू बुखार से मौत हो गई। लगातार हो रही मौतों से ग्रामीणों में दहशत व्याप्त है। क्षेत्र में अभी तक 20 से अधिक लोग बुखार से दम तोड़ चुके हैं। खुड्डा और बसेड़ा गांव में सबसे अधिक मौत हुई है।
विज्ञापन


छपार क्षेत्र के गांव खुड्डा निवासी भाकियू नेता मुरसलीन की मां वकीला (70) पंद्रह दिनों से बुखार से पीड़ित थीं। उसका पहले मुजफ्फरनगर में डाक्टरों से इलाज कराया। हालत बिगड़ने पर उसे बेगराजपुर स्थित मुजफ्फरनगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया, वहां पर शुक्रवार रात्रि में उसकी मौत हो गई। मुरसलीन ने बताया कि जांच के बाद डॉक्टरों ने उसकी मां को डेंगू बुखार होने की पुष्टि की। 
विज्ञापन


उधर, गांव बसेड़ा निवासी छोटा के आठ वर्षीय पुत्र मोहम्मद की भी शुक्रवार रात्रि में मौत हो गई। उसको कई दिनों से बुखार था। रात में तबियत ज्यादा बिगड़ी तो डाक्टरों को दिखाया, लेकिन डॉक्टर उसकी जान नहीं बचा सके। उपचार के दौरान ही उसने दम तोड़ दिया । उसके परिजनों ने बताया उसकी मौत डेंगू बुखार से हुई है। इससे पूर्व भी दोनों गांवों में छह लोगों की मौत डेंगू बुखार से हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed