फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The blank society should ensure participation in politics with solidarity: Dr. Mangalsen

एकजुटता के साथ राजनीति में भागीदारी सुनिश्चित करे कोरी समाज : डा. मंगलसेन

Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 10:05 PM IST
विज्ञापन
The blank society should ensure participation in politics with solidarity: Dr. Mangalsen
घ्याना में राष्ट्रीय कोरी समाज की बैठक में विचार रखते भाजपा बुनकर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ड? - फोटो : DEVBAND
देवबंद। राष्ट्रीय कोरी समाज एवं बुनकर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा. मंगलसेन कोरी ने कहा कि अब समय आ गया है कि कोरी समाज को एकजुटता के साथ राजनीति में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करानी चाहिए।
विज्ञापन

रविवार को घ्याना गांव में राष्ट्रीय कोरी समाज संगठन की बैठक में डा. मंगलसेन कोरी ने कहा कि कोरी समाज सरकार बनवाने में अहम भूमिका निभाता है। इसलिए कोरी समाज अपनी वोट की ताकत को पहचानकर एकजुटता के साथ राजनैतिक दलों को अपनी शक्ति दिखानी चाहिए। प्रदेश महासचिव रामपाल सिंह कोरी ने कहा कि कोरी समाज को कोई भी कमतर आंकने की भूल न करें, क्योंकि हम अपना हर काम कराने में सक्षम है।
विज्ञापन

मंडल महासचिव अमरनाथ कोरी ने कहा कि कोरी समाज के युवाओं को बढ़ चढ़कर संगठन के कार्यों में हिस्सा लेना चाहिए। पूर्व प्रधान मुनेश कुमार ने कहा कि कोरी समाज अब जागरूक हो रहा है। देवबंद अध्यक्ष खिलेंद्र कोरी ने कहा कि युवा किसी भी देश व समाज की रीढ़ होते हैं। श्यामलाल कोरी, बिजेंद्र कुमार, मोनू प्रधान,गुरूपाल व संजीव आदि ने भी विचार रखे। अध्यक्षता मुनेश कुमार कोरी व संचालन डा. तेजपाल ने किया। इस मौके पर प्रवीन कोरी, सतीश कोरी, आदेश कोरी, रोहित कुमार, जयपाल सिंह, विनोद कुमार, अजय कुमार, सुरेंद कुमार, सुमित कोरी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed