फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The biggest question, will Muslims run away or will they walk like turtles?

Muzaffarnagar News: विधिविधान से की राधा रानी की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा

Mon, 28 Nov 2022 10:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 28 Nov 2022 10:58 PM IST
विज्ञापन
The biggest question, will Muslims run away or will they walk like turtles?
शुकतीर्थ स्थित गौडीय मठ में राधा रास बिहारी व चैतन्य महाप्रभु की मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा क? - फोटो : MUZAFFARNAGAR
कई देशों से आए श्रद्धालुओं ने हरे-रामा हरे कृष्णा संकीर्तन किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के गौड़ीय मठ में विश्व वैष्णव राजसभा की ओर से श्रीराधा रानी, रास बिहारी, चैतन्य महाप्रभु और गौड़ीय मठ गुरु परंपरा की मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा विधिविधान से की गई। कई देशों से आए श्रद्धालुओं ने हरे-रामा हरे कृष्णा संकीर्तन किया।

गौड़ीय मठ के पीठाधीश्वर त्रिदंडी स्वामी भक्ति भूषण गोविंद महाराज के संयोजन में श्रीराधा रास बिहारी, चैतन्य महाप्रभु व गौड़ीय मठ गुरु परंपरा के भक्ति बल्लभ तीर्थ, भक्ति दईता माधव गोस्वामी, जगत गुरु प्रभुपाद, गोर किशोर बाबा, भक्ति विनोद ठाकुर, जगन्नाथ बाबा, भगवान जगन्नाथ, बलभद्र व सुभद्रा की मूर्तियों की हवन यज्ञ के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की गई। आचार्य अनिरुद्ध दास व भक्ति किंगर हरिजन दास ने मूर्तियों का पंचामृत स्नान कराया। इस्कान से जुडे़ कनाडा, फ्रांस, मैक्सिको, जर्मनी, रूस, इंग्लैंड, अमेरिका से आए अनेक महिला पुरुष श्रद्धालुओं ने हरे-रामा हरे कृष्णा संकीर्तन का गुणगान किया। विश्व वैष्णव राजसभा के अध्यक्ष त्रिदंडी स्वामी भक्ति आलोक परमाद्वेती महाराज एवं सचिव त्रिदंडी स्वामी भक्ति विचार विष्णु महाराज, भक्ति भूषण श्रीधर महाराज, राधा माधव प्रभु, हरिदास महाराज आदि मौजूद रहे। बुधवार को सुबह दस बजे मंदिर के कपाट खुलेंगे तथा संत सम्मेलन कार्यक्रम का आयोजन होगा।

शुकतीर्थ स्थित गौडीय मठ में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान संकीर्तन करते श्रद्धालु।

शुकतीर्थ स्थित गौडीय मठ में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान संकीर्तन करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

शुकतीर्थ स्थित गौडीय मठ में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान संकीर्तन करते श्रद्धालु।

शुकतीर्थ स्थित गौडीय मठ में मूर्तियों की प्राण-प्रतिष्ठा के दौरान संकीर्तन करते श्रद्धालु।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed