फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The appearance of bad Khusopur-Bagra road will change

Muzaffarnagar News: चरथावल - बदलेगी बदहाल खुसरोपुर-बघरा मार्ग की सूरत

Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 21 Oct 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
The appearance of bad Khusopur-Bagra road will change
विकास की बात ----------
विज्ञापन

- शासन ने चौड़ीकरण एवं सुंदरीकरण के लिए मंजूर किया 13.92 करोड़ रुपये का बजट
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। शासन ने चरथावल से बघरा राष्ट्रीय राज मार्ग को जोड़ने वाले खस्ताहाल मार्ग के चौड़ीकरण और सुंदरीकरण के लिए शासन ने 1392.08 लाख रुपये के बजट को मंजूरी दी है। चरथावल विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण अंचल के प्रमुख अरसे से खस्ताहाल है। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कहा कि मार्ग के निर्माण से दर्जनों गांवों के लोगों को फायदा होगा।
चरथावल और बघरा दो ब्लॉकों को जोड़ने वाला वाया खुसरोपुर, अमीरनगर, सैदपुर खुर्द आदि गांवों का मुख्य मार्ग फिलहाल तीन मीटर चौड़ाई में है। केंद्रीय राज्य मंत्री डाॅ. संजीव बालियान ने लोक निर्माण के माध्यम से इस मार्ग को चौड़ीकरण का प्रस्ताव भिजवाया था। इस मार्ग के निर्माण की मंजूरी के लिए उन्होंने शासन में प्रयास किया। शुक्रवार को शासन ने 7.60 किमी लंबे मार्ग के निर्माण का बजट मंजूर कर दिया। मार्ग के चौड़ीकरण से चरथावल के अलावा गांव खुसरोपुर, अमीरनगर, सैदपुर खुर्द, लड़वा, कुल्हेड़ी, बुढ़ीना खुर्द आदि के लोगों को शामली एवं हरियाणा जाने में लंबी दूरी तय करने से मुक्ति मिलेगी।
विज्ञापन

शामली जाने के लिए दधेडू, बिरालसी और थानाभवन नहीं जाना पड़ेगा। इस मार्ग से सीधे पानीपत-खटीमा मार्ग पर पहुंचने में समय की बचत होगी। व्यापारिक गतिविधियों बढ़ेगी। तितावी मिल गेट पर किसानों को गन्ना ढुलाई में आसानी होगी। चरथावल एवं बघरा शिक्षण संस्थाओं में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों की दिक्कतें खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौड़ीकरण से होगा क्षेत्र का विकास
चरथावल/तितावी। इस मार्ग का पहली बार चौड़ीकरण होगा। तीन मीटर के स्थान पर 5.50 मीटर चौड़ी सड़क बनेगी। इस मार्ग पर पड़ने वाले गांव खुसरोपुर, अमीरनगर और सैदपुर खुर्द में सीसी रोड बनेगी और सड़क का सुंदरीकरण होगा। शासन ने मंजूर बजट में से 696.04 लाख रुपये अवमुक्त किए हैं। चरथावल ब्लॉक प्रमुख अक्षय पुंडीर, चेयरमैन इस्लामुद्दीन त्यागी, लड़वा प्रधान जितेंद्र, अमीरनगर प्रधान रिहान खान, बुढ़ीना खुर्द प्रधान शमी, सैदपुर खुर्द प्रधान नीरज, तरसपाल एडवोकेट कहते हैं कि कई सालों से बदहाल सड़क के चौड़ीकरण से क्षेत्र में विकास की राह खुलेगी। शामली हाईवे पर चढ़ने वाले वाहनों को जागाहेड़ी टोल टैक्स बच जाएगा।

----- वर्जन:
चरथावल से बघरा तक मार्ग के चौड़ीकरण के लिए शासन से बजट मंजूर हुआ है। आबादी वाले गांवों में सीसी रोड बनेगी। निर्माण के लिए जल्द टेंडर निकलवाया जाएगा। क्षेत्र का प्रमुख मार्ग होने के कारण ग्रामीणों की दिक्कतों को देखते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने चौड़ीकरण का प्रस्ताव भिजवाया था - नीरज सिंह, अधिशासी अभियंता निर्माण खंड प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed