फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The aim of the Jamiat is to serve the society without discrimination.

जमीनत का उद्देश्य बिना भेदभाव समाज की सेवा करना

Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
The aim of the Jamiat is to serve the society without discrimination.
देवबंद। जमीयत उलमा-ए- हिंद की देवबंद यूनिट के अध्यक्ष हाजी यासीन ने कहा जमीयत का उद्देश्य बिना भेदभाव समाज की सेवा करना है।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला बड़जियाउलहक पर आयोजित बैठक में हाजी यासीन ने कहा जमीयत उलमा-ए-हिंद स्थापना से लेकर आज तक समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। कहा राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना सैयद अरशद मदनी के नेतृत्व में संगठन गरीबों का सहारा बन रहा है तो बेकसूर लोगों को न्याय दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ रहा है। मौलाना मुफ्ती अखलाक कासमी ने कहा कि समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने के लिए जमीयत के प्लेटफार्म से जल्द ही इस्लाही मुआशरा (समाज सुधार) कार्यक्रम की शुरु आत कर लोगों को बुराई से दूर रहने तथा शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा। मौलाना मुफ्ती खादिमुल इस्लाम ने कहा जमीयत भेदभाव के बिना सभी धर्म और बिरादरी के लिए के लिए कार्य कर रही है। कार्यक्रम की शुरुआत कारी मजाहिर की तिलावत-ए-कलाम पाक से हुई। अध्यक्षता हाजी यासीन ने की। संचालन खादिम हुसैन ने किया। इसमें मुफ्ती अमजद अहमद, कारी फौजान, मो. गुलफाम, मो. आरिफ, मौलाना मसूद, हाफिज सैयद नदीम अतहर, मौलाना सरुर अहमद आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed