फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The administration gave permission, the alliance's brotherhood conference today

Muzaffarnagar News: प्रशासन ने दी अनुमति, गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन आज

Sat, 17 Dec 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Dec 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
The administration gave permission, the alliance's brotherhood conference today
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/खतौली। सपा-रालोद गठबंधन के नेताओं की चेतावनी के बाद शुक्रवार की शाम को प्रशासन बैकफुट पर आ गया। खतौली की नवीन मंडी में ही रविवार को भाईचारा सम्मेलन करने को अनुमति शर्तों के साथ दे दी गई। रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह सम्मेलन में मुख्य अतिथि होंगे।
खतौली नवीन मंडी में रालोद-सपा गठबंधन का भाईचारा सम्मेलन को लेकर जिला प्रशासन ने अनुमति देने से मना कर दिया था। शनिवार की सुबह गठबंधन पदाधिकारियों ने कार्यालय पर प्रेस वार्ता कर भाजपा नेताओं और जिला प्रशासन पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को लेकर सीओ के माध्यम से अनुमति मिल गई थी। मगर, सम्मलेन से एक दिन पहले ही प्रशासन की तरफ से अनुमति रद्द करा दी गई। इससे साफ जाहिर होता है कि यह सब साजिशन हुआ है। सत्ताधारी नेताओं के दबाव में आकर यह निर्णय लिया गया। सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी, रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान, विधायक चंदन चौहान, विधायक अनिल कुमार, पूर्व मंत्री योगराज सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन

उधर, रालोद नेताओं की चेतावनी का असर यह हुआ कि शाम तक प्रशासन ने रैली की अनुमति दे दी। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने बताया कि रैली नवीन मंडी स्थल पर ही होगी। व्यवहार शून्यता के कारण प्रशासन और गठबंधन के लोगों में असमंजस की स्थिति बन गई थी। उधर, नवीन मंडी मैदान में गठबंधन की भाईचारा रैली की तैयारियां की गई। जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, अजीत राठी, संजय राठी, नबील अहमद, जगदीश आर्य, निवेश राणा प्रधान, सचिन आर्य, जावेद आढ़ती तैयारियां कराने में लगे रहे।

रालोद कार्यालय पर वार्ता करते विधायक चंदन चौहान।

रालोद कार्यालय पर वार्ता करते विधायक चंदन चौहान।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed