{"_id":"5edd29be8ebc3e904e1ccef2","slug":"the-achievements-of-the-central-government-were-counted-muzaffarnagar-news-mrt4853473127","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्र सरकार की उपलब्धियों को गिनाया
मुजफ्फरनगर। प्रदेश के कौशल विकास राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अंबेडकरनगर में जिला सम्मेलन को संबोधित किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल की एक वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया। कोरोना वायरस से संघर्ष व समाधान पर चर्चा की। उन्होंने पीएम मोदी के नीतियों को सराहा।
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जिला अंबेडकनगर में वर्चुअल जिला सम्मेलन के माध्यम से भाजयुमो की टीम, पार्टी पदाधिकारियों, समाजसेवियों, उद्यमियों, व्यापारियों आदि को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने विभिन्न अहम उपलब्धियां हासिल की और जनकल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया है। प्रधानमंत्री ने आत्मनिर्भर भारत के लिए 20 लाख करोड़ का पैकेज दिया है। देशवासियों को एसएमएसई और पावर सेक्टर, स्वास्थ्य, प्रवासी श्रमिक, गरीब कल्याण, कृषि, पशुपालन, टैक्स छूट आदि का लाभ देते हुए इस संकट काल में आर्थिक रूप से सहारा दिया है।