फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The accused of molestation roaming freely, the minister expressed his displeasure with the police

खुले घूम रहे छेड़छाड़ के आरोपी, मंत्री ने पुलिस से जताई नाराजगी

Thu, 28 Jul 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
The accused of molestation roaming freely, the minister expressed his displeasure with the police
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने पीड़ित छात्रा को दिलाया कार्रवाई का भरोसा
विज्ञापन

थाना प्रभारी ने मंत्री से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दिन का समय मांगा
संवाद न्यूज एजेंसी
जानसठ (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने छात्रा से छेड़छाड़ करने के नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर कोतवाली पुलिस से नाराजगी जताई। मंत्री ने पीड़ित परिवार से मामले की जानकारी ली। पुलिस को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी किया जाना चाहिए। थाना प्रभारी ने मंत्री से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दिन का समय मांगा।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली छात्रा को दूसरे वर्ग के कुछ युवक स्कूल जाते हुए रास्ते में छेड़छाड़ करते थे। 18 जुलाई को परिजनों ने गांव निवासी जुनेद, सुहेल, अकरम, इरफान, जुनेद पुत्र मोहम्मद उमर और अयान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी जुनेद पुत्र मोहम्मद उमर को जेल भेज दिया था। बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्री डॉक्टर संजीव बालियान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस जानबूझकर नामजद आरोपी की गिरफ्तारी नहीं कर रही है। इस पर मंत्री ने नाराजगी जताई। कोतवाली प्रभारी को कार्यप्रणाली में सुधार लाने के निर्देश दिए। थाना प्रभारी विश्वजीत सिंह ने मंत्री से नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एक दिन का समय मांगा। इस दौरान जानसठ ब्लाक प्रमुख नरेंद्र चौधरी, भाजपा के जानसठ मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, भाजपा मीरापुर विधानसभा अध्यक्ष अमित राठी, जानसठ चेयरमैन प्रवेंद्र भड़ाना, ग्राम प्रधान राजू धीमान, मनोज धीमान, पूर्व प्रधान संजय राठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

बिटिया से मंत्री ने ली मामले की जानकारी
केंद्रीय राज्यमंत्री डॉक्टर संजीव बालियान ने छात्रा से प्रकरण की जानकारी ली। छात्रा द्वारा बताए गई घटना को लेकर दुख प्रकट किया। मंत्री ने कहा कि नामजद आरोपी जल्द ही गिरफ्तार होंगे। लापरवाही पुलिस अधिकारियों पर विभागीय कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed