{"_id":"61f983f07861fd586943e005","slug":"the-accused-of-molestation-and-assault-sent-to-jail-khatauli-news-mrt5754723161","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी को जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी को जेल भेजा
विज्ञापन
छेड़छाड़ व मारपीट के आरोपी को जेल भेजा
मुजफ्फरनगर, रतनपुरी। पुलिस ने गांव कितास में युवती के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कितास निवासी जॉनी पुत्र ब्रहम सिंह ने गांव की ही एक युवती के साथ छेड़छाड़ की थी। जब युवती ने उसका विरोध किया, तो आरोपी जॉनी ने अपने परिजनों दीपक पुत्र ब्रहम सिंह, प्रवीण एवं अरविंद पुत्रगण नकली, जयकुमार पुत्र कलीराम, मोहित पुत्र जयकुमार, पुनीत पुत्र मानसिंह एवं विकास पुत्र सूरजमल आदि के साथ मिलकर पीड़ित युवती के घर में घुसकर लाठी-डंडों व ईंट पत्थरों से हमला बोल दिया था। मारपीट व पथराव में विजयपाल, चरण सिंह, मिथलेश, नेहा तथा आदित्य घायल हो गए थे। घटना के संबंध में पीड़ित विजयपाल की तहरीर पर पुलिस ने उक्त आठों आरोपियों दीपक, जॉनी, प्रवीण, अरविंद, जयकुमार मोहित, पुनीत एवं विकास के विरुद्ध संगीन धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया था। मंगलवार को पुलिस ने इस मामले के मुख्य आरोपी जॉनी पुत्र ब्रह्म सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पुलिस बाकी फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।