{"_id":"6897aa0854eb01139a0a8afc","slug":"the-accused-of-firing-was-injured-in-the-encounter-his-partner-was-caught-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-151812-2025-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल, साथी पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: फायरिंग का आरोपी मुठभेड़ में घायल, साथी पकड़ा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। वर्चस्व कायम करने के लिए फायरिंग करने का आरोपी सुभाष नगर निवासी हर्ष चौधरी मुठभेड़ में घायल हो गया। उसके साथी नमन बरार को कांबिंग में गिरफ्तार किया गया। दोनों से एक पिस्टल, एक तमंचा व बिना नंबर की बाइक बरामद हुई।
सीओ नई मंडी राजू कुमार साव ने बताया कि नई मंडी कोतवाली पुलिस की पचैंडा रोड से नसीरपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर चेकिंग के दौरान बिना नंबर की बाइक सवार दो बदमाशों के साथ मुठभेड़ हो गई। बाइक फिसलने पर ईख के खेतों में घुसे बदमाशों ने पुलिस पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में सुभाष नगर निवासी हर्ष चौधरी पैर में गोली लगने से घायल हो गया। उसके साथी पंजाब के जनपद फरीदकोट के थाना कोटपुरा के गांव कोट सुखिया निवासी नमन बरार को कांबिंग में एक तमंचे के साथ पकड़ा गया। हर्ष से पिस्टल बरामद हुआ।
सीओ ने बताया कि हर्ष ने तीन चार माह पहले गांधी कॉलोनी में एक युवक पर फायरिंग की थी। तीन अगस्त की रात में बचन सिंह कॉलोनी राधिकापुरम में आर्यन बालियान के घर रात में फायरिंग की थी। इस घटना में उसके साथ सुभाष नगर निवासी मानिक, भानू के अलावा शांतिनगर निवासी जसविंद्र शामिल रहा था। इससे पहले भी आर्यन बालियान के परिजनों ने इस घटना से पहले भी हर्ष के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। वह कुछ दिन पहले ही जेल से आया था। उसने वर्चस्व बनाने के लिए फायरिंग की घटनाएं की। उसका गिरफ्तार साथी मकान बेचकर गांधी कॉलोनी से परिवार सहित पंजाब चला गया था। दोनों में दोस्ती है। वर्तमान में उसका साथी अपनी बुआ के घर गांव कोट सुखिया में रहता था। दो अगस्त को वह यहां आया था। सीओ ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल को जिला अस्पताल में उपचार दिलाया जा रहा है।