{"_id":"62094ad5d55d1b282435f822","slug":"the-accused-escaped-by-locking-the-house-many-in-custody-muzaffarnagar-news-mrt5768708113","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेत में आठ घंटे खुदाई के बाद मिली थी अस्थियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेत में आठ घंटे खुदाई के बाद मिली थी अस्थियां
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरोपी घर पर ताले लगाकर फरार, कई हिरासत में
मुजफ्फरनगर। थाना भौराकलां के कस्बा सिसौली में झूठी आन के लिए युवती कोमल की हत्या में शामिल लोग घर पर ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इस मामले में अभी सात लोग फरार है।
पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर युवती की मां गीता और पड़ोसी राजेंद्र को गिरफ्तार किया कर जेल भेज दिया है। राजेंद्र के छोटा हाथी में युवती को खेत में ले जाया गया था। घटना में शामिल मृतका के चाचा और ताऊ सहित करीब सात लोग अपने घरों का ताला लगाकर परिवार सहित फरार हो गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। कई लोगों को दबाव बनाने के लिए पुलिस ने थाने बैठाया है। पुलिस का दावा है कि फरार आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।
भौराकलां के कस्बा सिसौली की नई आबादी निवासी कोमल 17 जनवरी को लापता हो गई थी। गांव सावटू निवासी शुगन के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोमल नौ फरवरी को खुद ही घर आ गई थी। उसी रात में युवती की हत्या कर दी गई। शुगन ने शुक्रवार को इसकी जानकारी पुलिस को दी थी और बाद में कांधला रेलवे स्टेशन पर जाकर ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी।
विज्ञापन
आठ घंटे खोदाई के बाद मिली थी अस्थियां
कोमल की हत्या करने के बाद उसके शव को जला दिया गया था और अस्थियों को दबाकर खेत में पानी भर दिया गया था। थाना पुलिस ने एक दर्जन से अधिक मजदूरों व पुलिसकर्मियों की मदद से खेत में खोदाई शुरू की। सुबह शुरू हुई मशक्कत के आठ घंटे बाद पुलिस ने अस्थि बरामद की थी।