फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Thakur Pooran Singh arrives in Baghpat dharna under police surveillance

पुलिस निगरानी में बागपत धरने में पहुंचे ठाकुर पूरण सिंह

Wed, 23 Dec 2020 12:05 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Dec 2020 12:05 AM IST
विज्ञापन
Thakur Pooran Singh arrives in Baghpat dharna under police surveillance
पुलिस निगरानी में बागपत धरने में पहुंचे ठाकुर पूरण सिंह
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। भारतीय किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह मंगलवार को पुलिस निगरानी में किसानों के साथ बागपत के काठा में चल रहे धरने पहुंचे। उन्होंने कहा कि प्रशासन बिना वजह आंदोलन में किसानों की आवाज दबाना चाहता है। सरकार द्वारा लागू गए कृषि कानून किसानों की जमीन खोदने वाले हैं।
सोमवार रात में ही किसान नेता ठाकुर पूरण सिंह के आवास पर तितावी थाने की पुलिस पहुंच गई थी। पुलिस प्रशासन ने उन्हें क्षेत्र के किसानों से मिलने पर पाबंदी लगा दी थी। हालांकि बागपत धरने में जाने से पहले उन्होंने जिला प्रशासन द्वारा भेजी गई पुलिस को वापसी जाने के लिए कहा। लेकिन उच्चाधिकारियों के आदेश पर पुलिस की दो गाड़ियां अलग से उनकी गाड़ियों के साथ बागपत तक साथ रहीं। काठा धरने तक उनकी गाड़ियों को उनसे अलग होने नहीं दिया गया।
विज्ञापन

रवाना होने से पहले उन्होंने नसीरपुर में किसानों से कहा कि यह आंदोलन दबने वाला नहीं है। इतिहास में इस आंदोलन में किसानों के शहीद होने की दास्तान लिखी जाएगी। देशभर के सात लाख किसान दिल्ली में विभिन्न बॉर्डर पर कड़कड़ाती ठंड की परवाह किए बिना हक की आवाज लिए खुले आसमान के नीचे डटे हैं। कहा कि एकजुटता में ताकत होती है। किसी के बहकावे में आने की जरूरत नहीं है। सरकार को किसानों की मांग माननी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष दीपक सोम, कृष्णपाल सिंह नंगला पिथौरा, ओमप्रकाश सिंह, मास्टर रमेश चंद, सहारनपुर जिला सचिव गौरव सिंह मोरा, कुशलपाल सिंह फौजी रामपुर, अंकुर पुंडीर, रोकी सिंह आदि भी उनके साथ रवाना हुए। उधर, तितावी के उप निरीक्षक प्रहलाद सिंह के साथ पुलिस बल भी किसानों के साथ धरने के लिए साथ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed