फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tent house warehouse caught fire, goods worth lakhs ashes

टेंट हाउस के गोदाम में आग लगी, लाखों का सामान राख

Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 15 May 2022 12:30 AM IST
विज्ञापन
Tent house warehouse caught fire, goods worth lakhs ashes
भोपा। टेंट हाउस के गोदाम में अचानक आग लगने से गोदाम में रखा लाखों का सामान जल गया। सुबह गोदाम से धुआं उठता देख ग्रामीणों और दुकानदारों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदार ने जहां तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित ने जिलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बाखरनगर निवासी सतीश कुमार ने बताया कि भोपा में उनकी श्रीराम टेंट हाउस के नाम से दुकान है। कस्बे में ही जौली रोड पर उनका टेंट हाउस का गोदाम है। शनिवार सुबह लगभग आठ बजे गोदाम में आग लग गई। गोदाम से धुआं उठते देख एक राहगीर ने गोदाम स्वामी को सूचना दी। दुकानदार मौके पर आ गए और आग पर काबू करने का प्रयास किया। जब तक आग पर काबू पाया जाता, उस समय तक गोदाम में रखा लाखों रुपये के कपड़े, मैट, पर्दे, गद्दे आदि सामान जल गया। गोदाम में आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। टेंट मालिक सतीश ने बताया कि उनकी दुकान व गोदाम में न तो बिजली का कनेक्शन है और न ही बिजली की फिटिंग है। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि घटना की जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed