फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tension over Tilak: Opposition to applying Tilak to Muslim students in Kawal Inter College in Muzaffarnagar

तिलक पर तल्खी: मुजफ्फरनगर के एक इंटर काॅलेज में मुस्लिम विद्यार्थियों को तिलक लगाने का विरोध, जानें पूरा मामला

Mon, 01 Jul 2024 07:03 PM IST
Dimple Sirohi अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Mon, 01 Jul 2024 07:03 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश के पहले दिन मुस्लिम विद्यार्थियों के माथे पर रोली का तिलक लगाने का विरोध किया गया।

विज्ञापन
Tension over Tilak: Opposition to applying Tilak to Muslim students in Kawal Inter College in Muzaffarnagar
हल्दी रोली का तिलक - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में जानसठ क्षेत्र के गांव कवाल के राजकीय इंटर कॉलेज में प्रवेश के पहले दिन मुस्लिम विद्यार्थियों के माथे पर रोली का तिलक लगाने का विरोध किया गया। मुस्लिम अभिभावक इकट्ठा होकर कवाल पुलिस चौकी पर प्रधानाचार्य की शिकायत करने पहुंचे। पुलिस ने मुस्लिम अभिभावकों को समझा बूझकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन

सोमवार को गांव कवाल के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं को रोली का तिलक लगाया गया और फूल-माला पहनाई गई। कॉलेज की छुट्टी के बाद मुस्लिम समाज के विद्यार्थी घर पहुंचे तो, माथे पर रोली का तिलक देखकर परिजनों ने जानकारी ली। इसके बाद मुस्लिम अभिभावक इकट्ठा होकर प्रधानाचार्य की शिकायत करने कवाल पुलिस चौकी पर पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस चौकी प्रभारी के समक्ष मुस्लिम अभिभावकों ने उनके बच्चों के माथे पर तिलक लगाने का विरोध जताया। पुलिस ने जीआईसी के प्रधानाचार्य रणवीर सिंह को पुलिस चौकी बुलवाया। प्रधानाचार्य का कहना था कि शासन के आदेश पर कॉलेज में प्रवेश के प्रथम दिन सभी छात्र-छात्राओं को तिलक लगाकर और फूल-माला पहनकर स्वागत किया गया।

विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने अभिभावकों से कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का मकसद नहीं था। स्कूल में सभी बच्चे समान हैं। मुस्लिम छात्र-छात्राओं को भविष्य में तिलक नहीं लगाया जाएगा। इसके बाद पुलिस ने समझा बूझकर मामला शांत कराया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed