Muzaffarnagar: धार्मिक टिप्पणी से बुढ़ाना में तनाव, सड़क पर उतरे मुस्लिम समाज के लोग; Video
आरोप है कि कसबा निवासी अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में शनिवार रात मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतरे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर की गई धार्मिक टिप्पणी से मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना में नाराज मुस्लिम समाज के सैंकड़ों लोग देर रात सड़क पर उतर आए। मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। लोगों का कहना था कि आरोपी को गिरफ्तार किया जाना चाहिए। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है।
आरोप है कि कसबा निवासी अखिल त्यागी ने सोशल मीडिया पर धार्मिक टिप्पणी कर दी। इसके विरोध में शनिवार रात मुस्लिम समाज के लोग सड़क पर उतरे। इस दौरान पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मुस्लिम समाज के लोग घर वापस लौट गए।
अफवाह फैल गई कि पुलिस ने आरोपी को छोड़ दिया है, जिसके बाद सैकड़ों लोग दोबारा सड़क पर उतरे। कसबे के मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सांसद हरेंद्र मलिक ने सीओ गजेंद्र पाल सिंह से प्रकरण की जानकारी ली।