फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ten bodies of the district got Rs 15.40 crore

Muzaffarnagar News: जिले के दस निकायों को मिले 15.40 करोड़

Wed, 12 Jun 2024 04:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:47 AM IST
विज्ञापन
Ten bodies of the district got Rs 15.40 crore
मुजफ्फरनगर। जिले की दस नगरीय निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत 15.40 करोड़ रुपये की धनराशि मिली है। इसमें दो पालिकाओं के हिस्से में 12.11 करोड़ रुपये आए हैं जबकि जिले की आठ नगर पंचायतों को 3.28 करोड़ रुपये की राशि जारी की गई है। धनराशि निकायों में वेतन एवं अन्य अधिष्ठान व्यय के साथ ही विकास कार्यों पर खर्च होगी।
विज्ञापन

स्थानीय निकाय निदेशालय उत्तर प्रदेश के निदेशक ने निकायों को पंचम राज्य वित्त आयोग के अन्तर्गत स्वीकृत बजट की धनराशि जारी कर दी गई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए यह धनराशि जारी हुई है। जिले के दस निकायों को 15 करोड़ 40 लाख तीन हजार 506 रुपये अवमुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें से दो पालिकाओं मुजफ्फरनगर और खतौली को 12 करोड़ 11 लाख 28 हजार 994 रुपये मिले हैं। नगरपालिका परिषद् मुजफ्फरनगर को राज्य वित्त के अंतर्गत 10 करोड़ 63 लाख 33 हजार 950 रुपये और खतौली पालिका को एक करोड़ 47 लाख 95 हजार 44 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आठ नगर पंचायतों को शासन से राज्य वित्त के अंतर्गत तीन करोड़ 28 लाख 74 हजार 512 रुपये जारी किए गए हैं, इनमें बुढ़ाना नगर पंचायत के लिए 69 लाख 21 हजार 529, नगर पंचायत मीरापुर को 51 लाख 63 हजार 745, पुरकाजी को 46 लाख 06 हजार 819, चरथावल नगर पंचायत को 37 लाख 34 हजार 946, शाहपुर नगर पंचायत को 34 लाख 22 हजार 979, नगर पंचायत जानसठ को 33 लाख 68 हजार 159, नगर पंचायत भोकरहेड़ी को 26 लाख 55 हजार 341 रुपये अवमुक्त किए गए हैं। एडीएम प्रशासन एवं जिले के नोडल अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह पैसा सभी निकायों को जारी हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed