फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temple wall collapses in Meerapur, six injured including five children

मीरापुर में मंदिर की दीवार गिरी, पांच बच्चों समेत छह घायल

Sun, 19 Sep 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Sep 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Temple wall collapses in Meerapur, six injured including five children
मीरापुर में मंदिर की गिरी दीवार की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हुई कार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मीरापुर में मंदिर की दीवार गिरी, पांच बच्चों सहित छह घायल
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। कस्बा के मोहल्ला मुश्तर्क में पुरानी गढ़ी में स्थित एक प्राचीन मंदिर की दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। दीवार के पास से गुजर रहे पांच बच्चे और एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुजफ्फरनगर और मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। दीवार के मलबे में दबने से एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है।

कस्बा मीरापुर के मोहल्ला मुश्तर्क में पुरानी गढ़ी में एक प्राचीन मंदिर है। मंदिर की चहारदीवारी काफी पुरानी हो गई थी। यह दीवार रविवार दोपहर करीब तीन बजे अचानक भरभराकर गिर गई। इसी दौरान वहां से गुजर रहे पांच बच्चे और एक व्यक्ति दीवार की चपेट में आकर दब गए। दीवार गिरने की आवाज तथा मलबे में दबे बच्चों का शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। काफी मशक्कत के बाद मलबे से पांच बच्चों व एक व्यक्ति को गंभीर हालत में निकाला गया। घायल बच्चों में फरहान (12 ), जूनी (2), नैना (3) , अर्श (5) , आतिफ (7) तथा कमाल (40) हैं। घायलों को गंभीर हालत में स्थानीय लोगों की मदद से मुजफ्फरनगर व मेरठ के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। इनमें फरहान व आतिफ की हालत गंभीर बताई गई है, जो कि मेरठ के आनंद अस्पताल में भर्ती किए गए हैं। मलबे में दबकर वहां खड़ी एक कार भी क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना पाकर थानाध्यक्ष पुलिस फोर्स समेत घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों को आश्वासन देकर कहा कि उनकी हर संभव मदद की जाएगी।

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल बालक।

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल बालक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल हुआ बालक।

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल हुआ बालक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची।

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल हुआ बालक।

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल हुआ बालक।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची।

मीरापुर में गिरी दीवार की चपेट में आकर घायल हुई बच्ची।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मीरापुर में गिरी मंदिर की दीवार, जिसमें की चपेट में आकर पांच बच्चे घायल हो गए।

मीरापुर में गिरी मंदिर की दीवार, जिसमें की चपेट में आकर पांच बच्चे घायल हो गए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed