फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperatures reached 2 degrees

इतनी सर्दी कि सूरज को भी आ गई कंपकंपी

Thu, 12 Jan 2017 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 Jan 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
Temperatures reached 2 degrees
कोहरे के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
सर्द हवाओं और अधिक ठंड के कारण जिला शीतलहर की चपेट में आ गया है। बुधवार को न्यूनतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो इस मौसम का अब तक का सबसे कम है। ठंड अधिक होने के कारण धूप का भी कोई असर दिखाई नहीं दे रहा है। ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है।
विज्ञापन


पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से तराई के जिले शीतलहर की चपेट में है। मुजफ्फरनगर जिले में बुधवार को इस मौसम का अब तक का सबसे कम तापमान रिकार्ड किया गया। न्यूनतम तापमान यहां 1.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ठंड के चलते आम जनजीवन यहां पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सुबह के समय ठंड और कोहरे के चलते सड़कें भी सुनसान दिखाई दी।
विज्ञापन


दुपहिया वाहन तो सड़क से मानों गायब से हो गए। दोपहर बाद ही बाजारों में कुछ रौनक दिखाई दी। ठंड इतनी ज्यादा है कि दिन की धूप का भी लोगों पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। आम आदमी दिन में भी ठंड से कांपता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों और यातायात व्यवस्था पर ठंड का असर साफ दिखाई दे रहा है। दोपहर तक बाजारों में जहां सुनसान की स्थिति रही, वहीं शाम होते ही बाजार फिर से सूने हो गए। लोग अपने बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाने में लगे रहे। बुधवार को ठंड इतनी ज्यादा थी कि हाथ पैर कांपते दिखाई दे रहे थे। स्कूलों में कक्षा आठ तक की छुट्टी होने पर बच्चों को राहत की सांस जरूर मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed