फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature reached above 20 degrees after 34 days

34 दिन बाद 20 डिग्री से ऊपर पहुंचा तापमान

Tue, 08 Feb 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Temperature reached above 20 degrees after 34 days
मुजफ्फरनगर। जिले में 34 दिन बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचा है। सोमवार को यह 22.2 डिग्री सेल्सियस रहा। इससे पहले चार जनवरी को 20.3 डिग्री सेल्सियस था। इस बीच यह लगातार 20 से नीचे चल रहा था। न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन

जिले में बीता एक माह गलन भरी सर्दी का रहा। 34 दिनों से अधिकतम तापमान ही यहां 20 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। एक माह बाद सोमवार को यह तापमान 22.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। सर्दी से जूझ रहे लोगों को अत्यधिक सर्दी से राहत मिली है। हालांकि सुबह-शाम और रात में सर्दी अभी भी बनी हुई है। जिले में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को सुबह के समय घना कोहरा छाया रहा। कोहरे से जनजीवन प्रभावित रहा। नौ बजे के बाद मौसम खुला तो दिन में तेज धूप निकली। हालांकि ठंडी हवा अभी चल रही है। सर्दी के चलते सुबह-शाम में जनजीवन प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed