{"_id":"655276040049d0d18102e234","slug":"temperature-dropped-in-the-district-smog-remained-after-diwali-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1031-11311-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - तापमान लुढका, दीपावली के बाद छाया रहा स्मॉग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - तापमान लुढका, दीपावली के बाद छाया रहा स्मॉग
Tue, 14 Nov 2023 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। पिछले दो दिनों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद हवा की गुणवत्ता बेहद खराब रही। एक्यूआई बढ़कर 279 पर पहुंच गया है। लोगों को आंखों में जलन का अहसास हुआ। सुबह और शाम के समय स्मॉग छाया रहा। वाहनों की रफ्तार प्रभावित रही।
मौसम में बदलाव के साथ सर्दी बढ़नी शुरू हो गई है। जिले का अधिकतम तापमान 27.2 डिग्री से लुढ़कर 25.7 डिग्री पर पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 15 डिग्री से 13.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। उधर, दीपावली पर जिले का एक्यूआई 159 रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन रविवार रात हुई आतिशबाजी और पटाखे छोड़े जाने के बाद सोमवार को एक्यूआई 279 पर पहुंच गया।
पटाखों की वजह से हवा की गुणवत्ता प्रभावित हो गई है। सोमवार को लोगों को आंखों में जलन का अहसास हुआ। वाहन चालकों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 10 बजे तक स्मॉग छाया रहा, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ी रही। शाम के समय पांच बजे के बाद फिर स्मॉग बढ़ना शुरू हो गया। प्रदूषण नियंत्रण विभाग की टीम ने जिलेभर में चेकिंग अभियान चलाया। क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि पानी का छिड़काव कराया गया। निर्माण स्थलों पर भी विभाग की टीम चेकिंग कर रही है। लोगों से प्रतिबंधित सामग्री नहीं जलाने का आह्वान किया गया है।
विज्ञापन
मॉस्क और चश्मे का प्रयोग जरूर करें
सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि हवा की खराब गुणवत्ता से बचाव के लिए मॉस्क और चश्मे का प्रयोग करें। सुबह-शाम के समय सांस के रोगी घर से बाहर सैर पर निकलने से बचाव रखें। नियमित रूप से सांस के रोगी अपनी दवा का सेवन चिकित्सक के परामर्श पर करते रहें।