Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Temperature 7.7 degrees...fog rained like rain

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - तापमान 7.7 डिग्री...बारिश की तरह बरसा कोहरा

Sat, 20 Jan 2024 12:29 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 20 Jan 2024 12:29 AM IST
विज्ञापन
Temperature 7.7 degrees...fog rained like rain
कडाके की ठंड  के बीच  गंतव्य को जाते  बाइक सवार। संवाद
फोटो समाचार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। सर्दी का सितम जारी है। शीतलहर और सर्दी में लोग दिन में भी कंपकंपाते रहे। आकाश में काले बादल छाए रहे। अधिकतम तापमान 11.5 और न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों ने अलाव का सहारा लिया। आम जनजीवन प्रभावित रहा।
शुक्रवार को सुबह से शाम तक आकाश में बादल छाए रहे। शीतलहर के चलते सर्दी का सितम बढ़ गया। सूरज निकलने का लोग इंतजार करते रहे। दिन का तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रहा। सर्दी के चलते बाजारों में सुबह-शाम चहल-पहल कम रही। अलाव का सहारा लिया गया।
विज्ञापन

बुजुर्ग की मौत पर जागा सिस्टम, दिन में भी जलेंगे अलाव

मुजफ्फरनगर। कड़ाके की सर्दी के बीच चौराहे पर वृद्धा की मौत के बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शहर के दस चौराहों पर दिन में भी अलाव जलाने के आदेश दिए हैं। उन्होंने महिला की मौत के मामले की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मीनाक्षी चौक के पास बृहस्पतिवार को वृद्धा का शव मिला था। उसकी शिनाख्त 60 वर्षीय दुर्गा निवासी गहराबाग के रूप में हुई थी। महिला रात में मीनाक्षी चौक पर ही सो गई और सुबह मृत अवस्था में मिली। उसका शरीर ठंड के कारण ऐंठा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि महिला की मौत ठंड के कारण हुई है। प्रशासन से ठंड से मौत की बात से इन्कार कर दिया था। एसडीएम परमानंद झा का कहना है कि महिला नशे की आदी थी। महिला के फेफड़े खराब थे। वह बीमार थी, उसकी मौत बीमारी से हुई है।
इस घटना के बाद डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने शहर के चौराहों का निरीक्षण किया। शिव चौक, हनुमान चौक एवं अस्पताल तिराहा पर अलाव की व्यवस्था को देखा। ईओ हेमराज सिंह को मौके पर बुलाकर अलाव नहीं जलने पर फटकार लगाई। डीएम ने आदेश दिए कि पालिका स्तर पर रात के साथ ही दिन में भी अलाव जलवाने की व्यवस्था की जाएगी।
इस दौरान डीएम ने मीनाक्षी चौक पर पहुंचकर महिला की मौत को लेकर और अलाव व्यवस्था को परखने के लिए आम जनमानस से भी वार्ता की। डीएम ने अफसरों को निर्देश दिए कि रात्रि में कोई भी व्यक्ति सड़क पर न सोए उसे रैन बसेरे में ही ले जाया जाए।

शहर ठंडा, पालिका जलवा चुकी 800 क्विंटल लकड़ी
शहरी क्षेत्र में सर्दी के कारण नगर पालिका ने 36 स्थानों पर अलाव जलवाया। डीएम के निर्देशों पर अब 39 स्थान चिह्नित किए गए हैं। अभी तक पालिका प्रशासन इन अलाव के लिए 800 क्विंटल लकड़ी दी जा चुकी है, लेकिन फिर भी मांग पूरी नहीं हो पा रही है। अब दिन में भी 10 स्थानों पर अलाव जलवाए जाएंगे। लकड़ी आपूर्ति का दबाव और बढ़ गया है।

बाजारों से रौनक गायब
खतौली। इन दिनों पड़ रही कड़ाके की ठंड से लोगों का जनजीवन प्रभावित हो गया। ठंड के चलते बाजारों की रौनक भी चली गई। कई दिनों से पड रही कड़ाके की ठंड के चलते बाजारों में आने लोग कतरा रहे हैं। ठंड बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। दुकानों के अलावा मोहल्लों में लोग अपने घरों के सामने अलाव जलाकर बैठने को मजबूर हो गए हैं। नगर के सबसे व्यस्त बिद्दीबाड़ा, बड़ा बाजार, जानसठ मार्ग बाजार में खरीदार नजर नहीं आ रहे हैं। जिस कारण इन बाजारों के मार्ग सूने दिखाई दिए।


मूंगफली, रेवड़ी की मांग बढ़ी
ठंड बढ़ने के साथ ही मूंगफली, रेवड़ी, गजक, तिलबुग्गा आदि की मांग बढ़ गई है। दुकानदार अजय भुर्जी का कहना है कि ठंड बढ़ने के साथ ही उनकी दुकान पर रखी नमकीन, बिस्कुट तथा अन्य खानपान की चीजों की मांग घट गई है। जबकि मूंगफली, रेवड़ी, तिल बुग्गा, गजक, गुड़ गट्टा, गुड् चक्का, तिल पट्टी आदि की मांग बढ़ी है।

छुट्टी में स्कूल खुले तो होगी कार्रवाई : एसडीएम

बुढ़ाना। कड़ाके की ठंड़ के कारण शासन के आदेश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय व अन्य स्कूलों में दो दिन की छुट्टी की घोषणा की थी। घोषणा के बाद भी शुक्रवार को कस्बा व देहात में कई स्कूल खुले मिले। ग्रामीणों की शिकायत पर उपजिलाधिकारी ने खंड शिक्षा अधिकारी किरण यादव को खोले गए स्कूल के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। कार्रवाई की सूचना मिलते ही कस्बा व देहात के खुले स्कूल बंद हो गए। उपजिलाधिकारी अरुण कुमार ने कहा कि छुट्टी की घोषणा के बाद भी स्कूल खुले मिले तो कार्रवाई की जाएगी।


ऑफलाइन क्लास नहीं चलेंगी : डीआईओएस
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने शीतलहर और कड़ाके की ठंड को देखते हुए कक्षा आठ तक के बच्चों की ऑफलाइन क्लास बंद रखने के आदेश दिए हैं। उन्होंने कहा कि माध्यमिक शिक्षा विभाग के सभी बोर्ड के मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठ तक के बच्चों को 24 जनवरी तक (अवकाश दिवस को छोड़कर) ऑनलाइन क्लास देने के आदेश जारी कर दिए गए है। उन्होंने कहा कि कोई भी विद्यालय कक्षा आठ के छात्र-छात्राओं को विद्यालय में नहीं बुलाएगा। शिक्षक-शिक्षिकाएं ऑनलाइन माध्यम से ही विद्यार्थियों को पढ़ाएं। अगर किसी भी विद्यालय में कक्षा आठ के बच्चों की ऑफलाइन क्लास चलती पाई गई तो विद्यालय प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed