फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tehsil president of trade board became Rajendra Nagar

व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र नागर व नगर अध्यक्ष अशोक कांबोज बने

Sun, 21 Feb 2021 12:14 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Feb 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Tehsil president of trade board became Rajendra Nagar
जानसठ में व्यापारियों की बैठक में शामिल हुए व्यापारी। - फोटो : KHATAULI
व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष राजेंद्र नागर बने
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, जानसठ। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बार संघ सभागार में चुनावी बैठक में सर्वसम्मति से वर्तमान नगर अध्यक्ष राजेंद्र नागर को पदोन्नति करते हुए तहसील अध्यक्ष बनाया गया। जबकि वरिष्ठ व्यापारी नेता अशोक कांबोज को नगर अध्यक्ष मनोनीत किया एवं सत्यपाल प्रजापति को नगर महामंत्री बनाया गया।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठन हमेशा तत्पर है। किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने व्यापारियों से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। शनिवार को कचहरी परिसर में स्थित बार संघ सभागार में बैठक हुई। बैठक के दौरान व्यापारियों के विचार विमर्श होने के उपरांत सर्वसम्मति से वरिष्ठ व्यापारी अशोक कंबोज को नगर अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया। इसके अलावा महामंत्री सत्यपाल प्रजापति को बनाया गया। इसके अलावा वर्तमान नगर अध्यक्ष राजेंद्र नागर को तहसील अध्यक्ष बनाए गए। इसके अलावा संरक्षक लक्ष्मण सिंह कर्णवाल, संरक्षक बृजेश रस्तोगी, संरक्षक प्रदीप सिंघल।
विज्ञापन

इसके अलावा वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष हाजी उस्मान, उपाध्यक्ष छत्रपाल प्रजापति एवं कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल को नियुक्त किया गया। व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी को लेकर व्यापारियों में उत्साह रहा। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष अशोक कांबोज ने कहा कि वे कार्यकारिणी को साथ लेकर हमेशा व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करते रहेंगे। बैठक में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक अशोक कंसल, जिला महामंत्री श्याम सिंह सैनी व व्यापार मंडल के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दिनेश बंसल ने नवनियुक्त कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दी। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष राजीव गुप्ता, बृजेश रस्तोगी, विनोद सैनी, मोहन वीरपाल, सुमित प्रजापति, अमित सैनी, नरेंद्र चौधरी, सत्येंद्र चौधरी, विनोद कुमार, बीरसिंह, दिनेश कुमार, नीटू, मिंटू पाल, मूलचन्द सेठ, भीम, अनुज सैनी सभासद, श्याम सिंह, उस्मान, गुलजार, चांद आदि व्यापारी मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed