फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager shot, PAC deployed for security

किशोर को गोली मारी, मेरठ रेफर, सुरक्षा को पीएसी तैनात

Sat, 16 Apr 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Teenager shot, PAC deployed for security
तितावी के गांव सैदपुरा खुर्द में किशोर को गोली मारने के बाद भीड़ और मौजूद पुलिस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
तितावी (मुजफ्फरनगर)। क्षेत्र के गांव सैदपुरा खुर्द में मामूली कहासुनी में एक युवक ने दूसरे समुदाय के किशोर को गोली मार दी। गंभीर हालत में घायल को मेरठ रेफर किया गया है। घटना की जानकारी पाकर एसएसपी, एसपी देहात व अन्य अधिकारी पुलिस व पीएसी के साथ मौके पर पहुंचे। एसएसपी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए है। दो समुदाय के बीच का मामला होने के कारण तनातनी के चलते गांव में सुरक्षा के मद्देनजर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
विज्ञापन

गांव सैदपुरा खुर्द में परचून की दुकान पर गांव निवासी वर्षीय अबु अजहर (15) पुत्र मेहरबान व गोली उर्फ प्रशांत (18) पुत्र प्रदीप सिंह सामान खरीद रहे थे। इसी बीच किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। वहां मौजूद कुछ ग्रामीणों ने बीच बचाव करा दिया। इसके बाद प्रशांत अपने घर चला गया। लेकिन चंद मिनट बाद ही वह तमंचा लेकर वापस दुकान पर पहुंचा। उस समय अबु अजहर दुकान पर ही खड़ा था। इससे पहले कि अबु अजहर या दुकानदार कुछ समझ पाते, तभी प्रशांत ने तमंचे से अबु अजहर को गोली मार दी। गोली अबु अजहर के सीने में लगी। गोली लगते ही अबु अजहर जहां वहीं गिर पड़ा, तो हमलावर भाग गया।
विज्ञापन

घटना की जानकारी पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और वह घायल बेटे को लेकर जिला अस्पताल रवाना हो गए। घटना चूंकि दो समुुदायों के किशोरों के बीच हुई थी, तो गांव में तनातनी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसएसपी अभिषेक यादव, एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ फुगाना शरद चंद जोशी भारी पुलिस बल व पीएसी के साथ गांव में पहुंचे। एसएसपी ने मामले में सख्त कार्रवाई के आदेश दिए। उधर, बताया गया कि जिला चिकित्सालय से घायल किशोर को मेरठ रेफर कर दिया गया हैं। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि परिजनों द्वारा तहरीर दी जा रही है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। आरोपी की तलाश की जा रही है। घायल को उपचार के लिए मेरठ भेजा गया है। गांव में पुलिस व पीएसी तैनात की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed