फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager kidnapped after three months, accused arrested

तीन माह बाद अगवा किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 24 May 2021 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 24 May 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
Teenager kidnapped after three months, accused arrested
तीन माह बाद अगवा किशोरी मिली, आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। तीन माह से अगवा किशोरी व उसकी दो अन्य बहनों की सकुशल बरामदगी के लिए पीड़ित परिवार की चेतावनी के बाद आखिरकार शहर कोतवाली पुलिस हरकत में आ गई। चेतावनी के महज 24 घंटे के भीतर पुलिस ने तीन माह से अगवा किशोरी को बरामद कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। वहीं, लापता दो अन्य सगी बहनों की बरामदगी के लिए पुलिस टीम दिल्ली में डेरा डाले हुए है।

शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव निवासी पीड़ित की 15 वर्षीया बड़ी बेटी करीब तीन माह पूर्व संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। पीड़ित ने मामले में महिला समेत चार के खिलाफ अपहरण की रिपोट दर्ज कराई थी, लेकिन किशोरी बरामद होने से पहले ही उसकी दो सगी छोटी बहनें भी ईद के बाद लापता हो गईं। इन दोनों के अपहरण में भी पीड़ित ने पूर्व में नामजद कराए गए आरोपियों के खिलाफ ही रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कार्रवाई नहीं होने पर पीड़ित पिता व अन्य परिजनों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री प्रार्थना पत्र भेज बेटियों की बरामदगी व आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर आत्मदाह की चेतावनी दी थी। पीड़ित परिवार की इस चेतावनी पर पुलिस रातोंरात हरकत में आ गई और महज 24 घंटे के भीतर सबसे पहले अगवा किशोरी को बरामद कर एक आरोपी फिरोज को भी गिरफ्तार कर। पीड़ित पक्ष के अधिवक्ता मुर्तजा राना ने बताया कि पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद मामले में पॉक्सो एक्ट की भी बढ़ोतरी कर दी है। किशोरी को बयान दर्ज कराने के लिए न्यायालय भेजा गया, लेकिन जज न होने के कारण उसके बयान दर्ज नहीं हो सके। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है। वहीं, पीड़िता की दो अन्य सगी छोटी बहनों की बरामदगी के लिए भी पुलिस टीम ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed