फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teenager absconding from the juvenile home in Muzaffarnagar,

बाल-सुधार गृह से किशोर फरार: पहरे पर बैठे थे होमगार्ड, तीनों ने चकमा देकर कूदी दीवार, अब होगी ये बड़ी कार्रवाई

Wed, 20 Apr 2022 11:33 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Wed, 20 Apr 2022 11:33 AM IST
सार

मुजफ्फरनगर के आर्यपुरी स्थित बाल संप्रेक्षण गृह से मंगलवार को तीन किशोर दीवार कूदकर फरार हो गए। जानकारी मिलते ही एसपी सिटी अर्पित विजयवर्गीय मौके पर पहुंचे और छानबीन की। वहीं अधिकारी कई घंटे तक मामले को दबाए रहे। फिलहाल फरार हुए किशोरों की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
Teenager absconding from the juvenile home in Muzaffarnagar,
बाल-सुधार गृह मुजफ्फरनगर - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर में बाल सुधार गृह से तीन किशोरों के भागने की अधिकारियों को जानकारी देर से मिली। मामला दबाने की कोशिश की गई। बाल सुधार गृह के अधिकारियों ने पुलिस को भी सूचना कई घंटे बाद दी। यहीं कारण रहा कि पुलिस अधिकारी भी शाम के समय जानकारी करने के लिए पहुंचे। होमगार्ड बैठे रहे और किशोर फरार हो गए।

विज्ञापन


आर्यपुरी के बाल सुधार गृह में आइसोलेशन रूम भवन में ऊपरी मंजिल में बनाया हुआ है। इन तीनों किशोरों को 13 अप्रैल को यहां लाया गया था, तो उन्हें आइसोलेशन रूम में रखा गया था। नीचे भवन में पहले से ही 31 किशोर हैं।
विज्ञापन


सुरक्षा के मद्देनजर अन्य सभी किशोरों को तीनों से मिलने नहीं दिया जाता था। मंगलवार सुबह लगभग साढ़े आठ बजे तीनों किशोरों को देखा गया था, इसके बाद यह तीनों दिखाई नहीं दिए। बताया गया कि वहां मौजूद बाल सुधार गृह के केयरटेकर आशाराम ने कोई सूचना किसी को नहीं दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अकबर-बंजारा मुठभेड़: पिता बोला- बेकसूर थे बेटे, रसूखदारों ने रची साजिश, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

लगभग तीन बजे शहर कोतवाली पुलिस को सूचना दी गई तो पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस के आला अधिकारी भी शाम लगभग छह बजे बाल सुधार गृह पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय, सीओ मंडी हिमांशु गौरव, शहर कोतवाली प्रभारी आनंद देव मिश्र पुलिस टीम के साथ जानकारी करने के लिए पहुंचे थे।

 

लगभग एक घंटा अधिकारियों ने बाल सुधार गृह के केयरटेकर आशाराम व अन्य कर्मचारियों से जानकारी ली। इसके बाद एसपी सिटी ने शहर कोतवाली पुलिस को तहरीर लेकर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। अभी तहरीर आई नहीं है।

अबसे पहले भी भाग चुके हैं किशोर
इस बाल सुधार गृह से अब से पहले भी किशोरों के भागने के मामले हो चुके हैं। शहर कोतवाली में इसका रिकॉर्ड है। विक्की त्यागी की हत्या करने का आरोपी सागर बहावड़ी भी किशोरावस्था में यहां से भागा था।

होमगार्ड ने भी नहीं बताया
बाल सुधार गृह में केयरटेकर के अलावा तीन होमगार्ड की ड्यूटी सुरक्षा के मद्देनजर यहां पर रहती है। घटना सुबह हो चुकी थी, लेकिन होमगार्ड ने भी इस बारे में अपने अधिकारियों व पुलिस अधिकारियों को कोई जानकारी नहीं दी।

यह भी पढ़ें: कौन था गो-तस्कर अकबर बंजारा: खूब चलती थी उसकी गुंडागर्दी, पुलिस ने दो लाख के इनामी समेत दो किया ढेर, मुठभेड़ की तस्वीरें

सिखेड़ा-चरथावल में दबिश
एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय के आदेश पर तीनों किशोरों के घरों पर पुलिस ने दबिश दी है, लेकिन अभी वह मिल नहीं पाए। 

पड़ोसी दुकानदारों को भी नहीं लगी भनक
पड़ोसी दुकानदारों को भी मामले की जानकारी नहीं हो सकी। दुकानदारों का कहना था कि पुलिस के पहुंचने पर पता चला।

ज्यादा ऊंची नहीं है दीवार
बाल सुधार गृह की लगभग बारह फीट ऊंची दीवार भवन की ऊपरी मंजिल से सटी है। बराबर में खाली जगह है। वहां ऊंचा पेड़ भी है।  इसी का फायदा उठाकर तीनों किशोर फरार हो गए। हालांकि तीनों किशोरों में से किसी का कोई सुराग अब तक नहीं लग सका है। फिलहाल उनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed