{"_id":"5c758a20bdec22270f4fdcad","slug":"teenage-strangulation","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोर की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किशोर की गला दबाकर हत्या
Wed, 27 Feb 2019 12:19 AM IST
NAVEEN GUPTA
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
ब्यूरो, अमर उजाला/ मुजफ्फरनगर
Published by: NAVEEN GUPTA
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
समीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर के चरथावल में एक किशोर की गला दबा कर हत्या कर दी गई। वह तीन दिन से लापता था। मंगलवार को हकीमपुरा रोड पर गन्ने के खेत में उसकी लाश पड़ी मिली। पुलिस ने अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की है। सीओ ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों से जानकारी ली।
चरथावल के ग्रामीण मंगलवार को दोपहर खेतों पर गए तो हकीमपुरा मार्ग पर गन्ने के खेत में एक किशोर के शव पड़ा देखा। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामले की जानकी ली। मृतक की शनाख्त हकीमपुरा निवासी ताहिर के बेटे समीर (14) के रुप में हुई। शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। इससे माना जा रहा है कि उसकी गला दबा कर हत्या कर शव को यहां लाकर फेंका गया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरवाकर तत्काल मोर्चरी भिजवाया। सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंचे गए। बताया कि समीर तीन दिन से लापता था। दो दिन पूर्व थाने में गुमशुदगी दर्ज कराने गए तो बोल दिया गया कि घर पर ही जांच करने आएंगे। तीन दिन बाद समीर का शव मिला तो परिजनों में कोहराम मच गया। बताया कि समीर के पिता ट्रक ड्राइवर है। इस वक्त भी वह जिले से बाहर गए हुए है। समीरके चाचा इरशाद ने अज्ञात में हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने हत्या का अभियोग पंजीकृत कर लिया गया।
सीओ सदर धनंजय कुशवाहा ने मौके पर पहुंचकर मौका मुआयना किया। उन्होंने हत्या के कारणों की छानबीन की और शीघ्र हत्या का खुलासा करने के निर्देश थाना प्रभारी को दिए।
विज्ञापन
किसी से रंजिश से किया इंकार
चरथावल। समीर की मौत पर मां मीरजहा, उसकी तीन बहनें और दो भाइयों सहित तमाम परिवार सदमे में है। परिवार की फिलहाल कोई रंजिश भी नहीं सामने आई है। इससे परिजनों में कोहराम मचा है।
किशोर की लाश जंगल में गन्ने के खेत में पड़ी मिली है। तीन दिन से किशोर लापता बताया गया है। उसकी हत्या हुई है। परिजनों की तहरीर पर अज्ञात में हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गहनता से जांच पड़ताल कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। - धनंजय कुशवाहा, सीओ सदर।