{"_id":"651875f334540196f40282c7","slug":"teen-troubled-by-molestation-consumed-poisonous-substance-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-8656-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: छेड़छाड़ से परेशान किशोरी ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। घर से बाजार जाते-आते रोजाना छेड़छाड़ से परेशान एक किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजनों ने उपचार के लिए उसे मेरठ अस्पताल में भर्ती कराया है। हालत गंभीर बनी है। किशोरी की मां ने शहर कोतवाली में आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है।
पीड़िता शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है। किशोरी की मां ने पुलिस से शिकायत कर बताया कि पिछले काफी समय से पड़ोस में रहने वाला एक युवक रोहित उनकी बेटी को परेशान कर रहा है। उसे कई बार समझाया गया लेकिन युवक नहीं माना। घर से बाजार अथवा कहीं भी आते जाते समय युवक उनकी बेटी का पीछा करता था। आरोपी युवक पिछले काफी समय से उनकी बेटी को परेशान कर रहा था।
उनकी बेटी आए दिन होने वाली छेड़छाड़ से परेशान हो गई तो उसने जहरीला पदार्थ खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। बेटी के उठाए कदम से परिजन घबरा गए। तुरंत ही बेटी को परिजनों ने पहले शहर के एक अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन हालत में सुधार नहीं हुआ तब उसे मेरठ एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। किशोरी को आईसीयू में भर्ती रख कर उपचार दिया जा रहा है।
विज्ञापन
शहर कोतवाली पुलिस ने बताया कि मामला पांच दिन पहले का है। इस बारे में परिवार ने कोई सूचना नही दी थी। पीड़िता की मां ने फोन पर घटना की जानकारी दी तो तहरीर मंगाकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर लिया है। जांच कर सख्त कार्रवाई के आदेश दिए गए है।