{"_id":"9a83924ada2c12f773b51245af05b8a8","slug":"teen-killed-in-crash-uproar-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में किशोर की मौत, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में किशोर की मौत, हंगामा
ब्यूरो / अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 28 Feb 2016 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुढ़ाना। साइकिल से जा रहे दो भाई रोडवेज बस की टक्कर से सड़क पर गिर गये। छोटे भाई की बस से कुचलने से मौके पर मौत हो गयी। दूसरे को गंभीर अवस्था में चिकित्सालय भेजा गया, जहां से उसे मेरठ रेफर कर दिया गया है।
घटना से क्षुब्ध भैंसाना के ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिये आर्थिक सहायता की मांग की। अधिकारियों के पांच-पांच लाख रुपये दिलवाने के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए।
रतनपुरी थाने के गांव कल्याणपुर निवासी उस्मान अपने बडे़ भाई फरमान के साथ शनिवार को साइकिल से गांव भैंसाना गया था। काम पूरा करने के बाद दोनों भाई अपने गांव कल्याणपुर आ रहे थे।
विज्ञापन
गांव से चलते ही बुढ़ाना-मुजफ्फरनगर मार्ग पर मस्जिद के पास दोपहर करीब दो बजे रोडवेज बस की टक्कर से दोनों भाई सड़क पर गिर गये। बस से कुचलने से उस्मान की मौके पर मौत हो गयी, जबकि फरमान गंभीर रूप से घायल हो गया।
रोडवेज का चालक बस हो मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना से नाराज भैंसाना के ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही सीओ एस पी शर्मा , उपजिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी पुलिस बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे।
जाम और हंगामा करने वाले ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार के लिये आर्थिक सहायता की मांग की। एसपी देहात आलोक प्रियदर्शी भी मौके पर पहुंच गये। प्रशासनिक अधिकारियों के बीच जाम हटवाने को लेकर वार्ता आरंभ हुई इसी दौरान पुलिस ने मौके पर खड़ी रोडवेज बस को वहां से हटाने का प्रयास किया तो ग्रामीण नाराज हो गये।
ग्रामीणों ने रोडवेज बस पर पथराव कर उसके शीशे तोड़ डाले। तोड़फोड़ करने वाले ग्रामीणों को रोकने वाले पुलिस कर्मियों पर भी पथराव किया गया।
गांव के जिम्मेदार लोगों के समझाने पर ग्रामीण शांत हुए। इस घटना को लेकर सीओ एसपी शर्मा, एसडीएम ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी, भसाना के ग्राम प्रधान अनवार, उमरपुर के अथहर हसन, बड़ौत निवासी डॉ. यूनुस के बीच बंद कमरे में घंटों वार्ता हुई।
इसके बाद बड़ौत निवासी डॉ. यूनुस चैधरी तथा एसडीएम ने ग्रामीणों के बीच घोषणा करते हुए कहा कि पीड़ित परिवार को पांच-पांच लाख रुपये मुख्यमंत्री से आर्थिक सहायता के रूप में दिलवाये जाएंगे। रोडवेज बस के चालक के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जायेगी।
एसडीएम ने घायल को तीस हजार रुपये तहसील से दिलवाने की भी घोषणा की। इस अवसर पर ग्रामीण शांत हुए तथा जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। घटना की तहरीर मृतक के चाचा नूरहसन ने कोतवाली में दर्ज करायी है।