फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tears spilled from Jyoti Baliyan's mother's eyes

ज्योति बालियान की मां की आंखों से छलके आंसू

Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Tears spilled from Jyoti Baliyan's mother's eyes
मुजफ्फरनगर में कलक्ट्रेट स्थित एनआईसी में पीएम से वर्चुअल संवाद के दौरान भावुक हुईं पैरा तीरंदा - फोटो : MUZAFFARNAGAR
ज्योति बालियान की मां की आंखों से छलके आंसू
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वर्चुअल संवाद के दौरान ज्योति बालियान की मां और भाई खुशी के पल में अपने आंसू नहीं रोक सके। ज्योति ने जब परिवार की तारीफ की तो दोनों के आंसू छलक पड़े। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ज्योति मैं तुम्हारी मां को नमस्कार करता हूं, जिसने तुम्हें पिता की मौत के बाद दोबारा खड़ा किया, तो वे बहुत देर तक सुबकती ही रहीं।

गोयला गांव की मीरादेवी के लिए खुद पर गर्व करने का दिन था, जब वर्चुअल संवाद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाथ जोड़कर उन्हें नमस्कार किया। मीरादेवी ने भी हाथ जोड़कर ही उनका अभिवादन स्वीकार किया। प्रधानमंत्री ने जब कहा कि ज्योति तुम्हारे पिता की मौत के बाद तुम्हारा ख्याल तुम्हारी मां ने ही रखा। तुम्हें मानसिक और शारीरिक रूप से ओलंपिक के लिए तैयार किया, मैं आपकी ऐसी कर्मशील माता को नमस्कार करता हूं। एनआईसी में मौजूद मीरादेवी प्रधानमंत्री के शब्दों को सुन भाव विह्वल हो गई और उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े। प्रधानमंत्री से बातचीत में जब ज्योति बालियान ने कहा कि पिता की मौत के बाद मेरी मां और मेरे भाई ने मुझे आगे बढ़ाया। मेरे कोच कुलदीप ने मेरा मनोबल बढ़ाया, तब मीरादेवी और भाई कुलदीप बालियान अपने आंसू नहीं रोक पाए। ज्योति बालियान के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बातचीत भावुक करने वाली रही। ज्योति की मां मीरादेवी ने कहा कि किसी भी मां के लिए इससे गर्व का पल क्या हो सकता है कि उसकी बेटी पूरे देश और दुनिया में पहचान बनाए और देश का प्रधानमंत्री उसकी मां को नमस्कार करें। यह हमारे परिवार, जिले के लिए बड़ी बात है। हमने कभी सोचा भी नहीं था कि देश का प्रधानमंत्री हमारी बेटी का इस तरह उत्साह बढ़ाएंगे। हमें पूरी उम्मीद है कि हमारी बेटी गोल्ड मेडल जीतकर देश का नाम रोशन करेगी। गोयला निवासी पैरा तीरंदाज खिलाड़ी ज्योति बालियान का चयन पैरा ओलंपिक के लिए हो चुका है। वह एक सप्ताह बाद टोक्यो रवाना होगी। इस समय वह साईं सेंटर सोनीपत में प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed