फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers of basic schools deployed in villages and taking allowances in cities

Muzaffarnagar News: गांव में तैनाती और शहर में भत्ता ले रहे बेसिक स्कूलों के शिक्षक

Thu, 30 Mar 2023 03:59 PM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Thu, 30 Mar 2023 03:59 PM IST
विज्ञापन
Teachers of basic schools deployed in villages and taking allowances in cities
प्रतीकात्मक तस्वीर

मुजफ्फरनगर के बेसिक शिक्षा विभाग में शिक्षकों के वेतन निर्धारण और पदोन्नति में गड़बड़ी के साथ अब आवासीय भत्ते का मामला भी सामने आया है। ग्रामीण क्षेत्र में तैनाती वाले शिक्षक भी शहरी क्षेत्र का भत्ता ले रहे हैं। मामले पकड़ में आने के बाद अब खंड शिक्षा अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

विज्ञापन


लेखा विभाग की ओर से बेसिक स्कूलों के विभिन्न मामलों की जांच कराई जा रही है। नया मामला आवासीय भत्ते का है। नियम ये है कि शहर के आठ किलाेमीटर के दायरे में तैनात शिक्षकों को शहरी क्षेत्र और इससे दूरे के क्षेत्र वाले शिक्षकों को देहात क्षेत्र के हिसाब से आवासीय भत्ता दिया जाएगा। मगर, जिले में पुरकाजी जैसे दूर-दराज के क्षेत्रों में तैनात शिक्षक भी शहरी क्षेत्र का भत्ता ले रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे शिक्षकों को लेखा विभाग की ओर से खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से नोटिस भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सहायक लेखा अधिकारी प्रवीण कुमार ने बताया कि कुछ शिक्षक गलत तरीके से भत्तों का लाभ ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्विस बुक उपलब्ध नहीं करा रहे शिक्षक
बेसिक शिक्षा के 951 स्कूलों में करीब 3700 शिक्षक तैनात है। शिक्षकों के वेतन निर्धारण और पदोन्नति की जांच चल रही है। अभी तक की जांच में शिक्षक सर्विस बुक उपलब्ध नहीं करा रहे हैं।

इस तरह के मामलों की जांच
- बेसिक शिक्षा में छठे वेतनमान निर्धारण में त्रुटि
- मनमाने ढंग से कनिष्ठ को वरिष्ठ के बराबर वेतन
- नोशनल (काल्पनिक) पदोन्नति
- जीपीएफ के प्रकरण
- जूते-मौजे का वितरण
- अनुकंपा के आधार पर नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed