{"_id":"661efc3d0318769287010fb4","slug":"teachers-killer-head-constable-increased-judicial-custody-to-29-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-120683-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वाराणसी के लिए ...\nशिक्षक के हत्यारोपी हेड कांस्टेबल की न्यायिक हिरासत 29 तक बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वाराणसी के लिए ... शिक्षक के हत्यारोपी हेड कांस्टेबल की न्यायिक हिरासत 29 तक बढ़ाई
Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:01 AM IST
विज्ञापन
- 17 मार्च की रात तंबाकू के विवाद में कर दी थी शिक्षक धर्मेंद्र की हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शिक्षक धर्मेंद्र कुमार की गोली मार कर हत्या करने वाले आरोपी हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी गई। 17 मार्च की रात एसडी इंटर कॉलेज मुजफ्फरनगर के बाहर डीसीएम में सो रहे राजकीय शिक्षक धर्मेंद्र कुमार के साथ हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश ने तंबाकू को लेकर विवाद करते हुए गोली मारकर हत्या कर दी थी।
आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। घटना को लेकर गुस्साए शिक्षकों ने रोड जाम कर धरना दिया गया था। गौरतलब है कि शिक्षक व हत्यारोपी वाराणसी से हाई स्कूल की परीक्षा की कापी मूल्यांकन के लिए यहां लेकर आए थे। कापी यहां मूल्यांकन केंद्र पर जमा कराई जानी थी। एसएसपी आवास के सामने एसडी इंटर काॅलेज के गेट पर खड़े वाहन में घटना की गई थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भिजवा दिया था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच आरंभ की थी। मंगलवार को कोर्ट में इस मामले में सुनवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग द्बारा सुनवाई कर आरोपी चंद्र प्रकाश की न्यायिक हिरासत 29 अप्रैल तक बढ़ा दी है। इस मामले में अभी तक जांच लंबित है।