फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teachers did their teaching work with black bands on their hands

Muzaffarnagar News: पुरकाजी - हाथों पर काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया शिक्षण कार्य

Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Teachers did their teaching work with black bands on their hands
- बेसिक शिक्षा विभाग में हो रहे डिजिटलीकरण का विरोध कर रहे हैं शिक्षक
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी

पुरकाजी। ब्लॉक पुरकाजी में शुक्रवार को परिषदीय विद्यालयों के अध्यापकों ने शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति के डिजिटलीकरण के विरोध में हाथों पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए शिक्षकों ने शिक्षण कार्य किया।


जिला प्राथमिक शिक्षक संघ, उच्च प्राथमिक शिक्षक संघ ,महिला शिक्षक संघ, राष्ट्रीय शिक्षक महासंघ, उर्दू टीचर्स शिक्षक संघ, शिक्षा मित्र संघ व जिला स्तर के समस्त शिक्षक संघ के आह्वान पर सभी शिक्षकाें ने हाथों पर काली पट्टी बांध कर शिक्षण कार्य किया। अध्यापकों का कहना था कि परिषदीय विद्यालयों में ज्यादातर बच्चे निम्न आय वर्ग के आते हैं। जिनके अभिभावक खेती व मजदूरी आदि कार्यों में लगे रहते हैं। उनके बच्चों के पास विद्यालय आने की कोई सुविधा नहीं होने के कारण ऐसे बच्चे विद्यालय में समय पर पहुंचने में असमर्थ रहते हैं।
विज्ञापन

उन्हें घर से बुलाकर लाया जाता है। ऐसे कुछ बच्चों का विद्यालय आने का क्रम विद्यालय समय के पश्चात भी चलता रहता है। इसलिए ऐसी स्थिति में छात्र-छात्राओं की उपस्थित का भौतिक रूप से पालन किया जाना संभव नहीं है। विद्यालयों में मानक के अनुसार अभी बहुत चीजों की आवश्यकता है। अगर सरकार धीरे-धीरे उन्हें पूरा करा दे और उसके बाद ऐसा कुछ करे कि समस्त बच्चे व उनके अभिभावक जागरूक हो जाएंख् तब इस डिजीटलीकरण द्वारा हाजिरी संभव हो सकती है। अन्यथा सभी अध्यापक व बच्चे मानसिक रूप से इसी हाजिरी के काम में उलझ कर रह जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed