फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher shot dead due to extramarital affair

शिक्षक की विवाहेत्तर संबंध के कारण गोली मारकर हत्या

Thu, 10 Jun 2021 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Teacher shot dead due to extramarital affair
शिक्षक की विवाहेत्तर संबंध के कारण गोली मारकर हत्या
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/जानसठ। क्षेत्र के गांव नयागांव फैजाबाद निवासी शिक्षक राधेश्याम की विवाहेत्तर संबंध के चलते गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शिक्षक के शव को मुरादनगर गंगनहर में फेंक दिया गया। शव को बुलंदशहर से बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने हत्यारोपी अजयपाल को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कार और मोबाइल को भी बरामद कर लिया है।
जानसठ थाना क्षेत्र के नयागांव फैजाबाद निवासी राधेश्याम (38) गांव मंतोड़ी के सरकारी स्कूल में शिक्षक था। वर्तमान में परिवार के साथ कस्बे के मोहल्ला हुसैनपुरा में किराये के मकान में रहता था। दो जून की रात करीब 9.30 बजे मोबाइल पर किसी की कॉल आने पर शिक्षक कार लेकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह लापता हो गया। परिजनों ने तीन जून को थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। उसी दिन शिक्षक की कार व मोबाइल कस्बा स्थित कांशीराम आवासीय कॉलोनी के सामने लावारिस मिल गए। इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि जांच के दौरान मेरठ बाईपास स्थित वंडर सिटी निवासी अजयपाल को शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, तो उसने शिक्षक की दो जून को ही हत्या कर शव मुरादनगर गंगनहर में फेंकने की जानकारी दी। इस पर गंगनहर में शव की तलाश करते हुए बुलंदशहर से उसे बरामद कर लिया गया। परिजनों द्वारा शव की पहचान कर लिए जाने पर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पीएम रिपोर्ट में दो गोली लगने से शिक्षक की मौत होने की बात सामने आई।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि पूछताछ में पता चला कि शिक्षक पहले मुजफ्फरनगर सिटी में रहता था। यहां रहते हुए वह कंप्यूटर क्लास लेता था। इसी दौरान उसके संबंध एक गांव निवासी युवती से हो गए। पत्नी को इसकी जानकारी मिली तो वह जबरन परिवार को जानसठ ले गई, जिसके बाद से वे वहीं रह रहे थे, लेकिन युवती के साथ उनके संबंध कायम रहे। उधर, युवती ने मुरादनगर क्षेत्र के गांव जीतपुर निवासी अपने मौसा अजयपाल से शादी कर ली। इससे खफा युवती के परिजनों ने उससे संबंध खत्म कर लिए। इस पर उसके पति ने युवती को गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदकर दे दिया, जिसके बाद वे वह वहीं रहने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पेक्टर ने बताया कि इसी दौरान उसके पति को पता चला कि युवती के संबंध शिक्षक से हैं। उसने दो जून को एक फर्जी आईडी पर लिए हुए सिम से पत्नी से कॉल कराकर राधेश्याम को राजनगर बुलाया। राधेश्याम वहां पहुंचा तो आरोपियों ने पहले तो उसे चाकू से मारने का प्रयास किया। इसके बाद हत्यारोपी अजयपाल ने तमंचे से उसके सीने में दो गोलियां मारकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद दोनों आरोपी राधेश्याम की कार व मोबाइल लेकर रात में ही जानसठ पहुंचे और उन्हें सड़क किनारे छोड़कर चले गए। राजनगर पहुंचकर हत्यारोपी ने शिक्षक की लाश को एक बैग में पैक किया और उसे अपनी कार से ले जाकर मुरादनगर गंगनहर में फेंक दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हत्यारोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त कार, असलहा के साथ ही वह मोबाइल भी बरामद कर लिया है, जिसमें फर्जी आइडी पर लिया गया था। सिम डालकर राधेश्याम को कॉल कर राजनगर बुलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed