फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Teacher eligibility test will be held at 18 centers

18 केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा

Thu, 25 Nov 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Teacher eligibility test will be held at 18 centers
मुजफ्फरनगर। शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए जिले में 18 केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा क्षेत्र को छह सेक्टरों में बांटा गया है। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 19 हजार 345 अभ्यर्थी शामिल होंगे। सुबह की पाली में अभ्यर्थियों की संख्या अधिक है।
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 11 हजार 74 और उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा में आठ हजार 271 अभ्यर्थी शामिल होंगे। पहली पाली 10 से साढ़े 12 बजे तक और दूसरी पाली ढाई से पांच बजे तक होगी। प्रत्येक केंद्र पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे।
विज्ञापन

इन केंद्रों पर होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
राजकीय इंटर कॉलेज, एसडी डिग्री भोपा रोड, डीएवी इंटर ब्लॉक ए व ब्लॉक बी, एसडी इंटर ब्लॉक ए व ब्लॉक बी, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज, जैन इंटर कॉलेज, दीपचंद ग्रेन चैंबर, इस्लामिया इंटर कॉलेज, एसडी गर्ल्स इंटर कॉलेज गांधी कॉलोनी, नगरपालिका इंटर कॉलेज, वैदिक पुत्री पाठशाला, जैन गर्ल्स इंटर कॉलेज, नवाब अजमत गर्ल्स इंटर कॉलेज, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर, भागवंती सरस्वती विद्या मंदिर, लाला जगदीश प्रसाद ब्लॉक ए व ब्लॉक बी, एसडी पब्लिक भोपा रोड, श्री गुरु रामराय पब्लिक स्कूल, द एसडी पब्लिक इंटर कॉलेज द्वारका पर परीक्षा आयोजित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन परीक्षा केंद्र के दो ब्लॉक में बनाए सेंटर
डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि डीएवी इंटर कॉलेज, एसडी इंटर कॉलेज और लाला जगदीश प्रसाद के दो ब्लॉक में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। यहां दोनों जगह अभ्यर्थियों की संख्या भी अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed