फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tank operated on solar energy in village Roni Harjipur

Muzaffarnagar News: गांव रोनी हरजीपुर में सौर ऊर्जा से संचालित हुई टंकी

Thu, 21 Sep 2023 10:55 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 21 Sep 2023 10:55 AM IST
विज्ञापन
Tank operated on solar energy in village Roni Harjipur
रोनी हरजीपुर में साढ़े पांच लाख लीटर क्षमता की पानी की टंकी तैयार: संवाद
---------- विकास की बात का लोगो लगाएं
विज्ञापन

- चार करोड़ रुपये से बनी टंकी से रोनी हरजीपुर के 1500 घरों में पहुंचेगा पानी
- नमामि गंगे परियोजना के अंतर्गत 18 किलोमीटर बिछाई गई पाइप लाइन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। रोनी हरजीपुर में 4.01 करोड़ रुपये की लागत से पानी की टंकी का निर्माण पूरा हो गया है। टंकी का संचालन सोलर ऊर्जा से किया जा रहा है। 1500 घरों को पानी के कनेक्शन जल निगम द्वारा दिए गए हैं।
सरकार के नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग के अंतर्गत जल जीवन मिशन के अंतर्गत गांव में 550 किलोलीटर क्षमता की टंकी का निर्माण पूरा हो गया है। करीब 11 हजार की आबादी वाले गांव में पुरानी टंकी से पानी नहीं पहुंचने के कारण नई टंकी का निर्माण कराया गया। इस परियोजना के तहत पिछले वर्ष जुलाई में नई पाइप लाइन बिछाने का कार्य शुरू हुआ था। पूरे गांव में 18 किलोमीटर पाइप लाइन बिछ़ी है। जल जीवन मिशन में हर घर जल मुहैया कराने के लिए कनेक्शन दिए जा रहे हैं। वर्ष 2011 की जनगणना के आकंड़ों के अनुसार 1265 परिवार इस गांव में चिह्नित हैं, लेकिन आबादी के लिहाज से गांव में वर्तमान में 1500 से ज्यादा घर हैं।
विज्ञापन

निगम के कर्मचारियों द्वारा घरों में कनेक्शन देने की प्रक्रिया अंतिम चरणों में है। यहां करीब दो दशक पहले बनी 2.70 लाख लीटर क्षमता की टंकी है। मियाद पूरी होने के कारण बंद है। जर्जर और पुरानी पाइप लाइन के कारण हर घर में पानी नहीं पहुंच पाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत कनेक्शन नहीं, सोलर उर्जा से संचालन
ग्राम प्रधान विनोद पुंडीर ने बताया कि टंकी सोलर ऊर्जा से शुरू की गई है। 106 सोलर प्लेट लगी हैं, जो 40 हार्सपावर के पंप को संचालित करने की क्षमता रखती हैं। माैसम खराब होने पर इमरजेंसी के लिए जेनरेटर की सुविधा है। अभी तक करीब 1500 कनेक्शन दिए जा चुके हैं। नई पाइपलाइन में लीकेज आदि की समस्या के चलते मरम्मत कार्य चल रहा है। नई टंकी से पिछले सप्ताह आपूर्ति शुरू करा दी गई है। नियमित आपूर्ति जल्द होनी शुरू हो जाएगी। नए शेड्यूल के मुताबिक फिलहाल सुबह 6 से 7 बजे, दोपहर 12 से एक और शाम को 6 से सात बजे तक आपूर्ति मुहैया कराना सुनिश्चित किया है। मरम्मत कार्य के लिए फिलहाल दो समय पानी दिया जा रहा है।

1500 घरों को होगा फायदा
गांव 18 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन बिछाई गई है। जल निगम द्वारा घरों में कनेक्शन लगाए रहे है। 50 रुपये महीना एक उपभोक्ता को देना होगा। 1367 परिवार चिह्नित हैं। 1500 नए कनेक्शन दिए गए हैं। चूंकि कई ग्रामीणों को घरों के अलावा घेर में भी पानी की उपलब्धता रहती है। जबकि 350 सबमर्सिबल पंप भी लगे हैं। गांव में पांच सार्वजनिक स्थानों पर प्याऊ बनेंगे। बाहरी व्यक्ति को पानी पीने के लिए सुविधा रहेगी। ग्रामीण प्रशांत कुमार, वीरपाल, राजेश, मांगेराम, हरदीप आदि कहते है नई टंकी से स्वच्छ पेयजल की सपना अरसे बाद पूरा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed