फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tamancha factory caught in Shernagar of Muzaffarnagar

शेरनगर में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन धरे

Tue, 11 Aug 2020 12:07 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Aug 2020 12:07 AM IST
विज्ञापन
Tamancha factory caught in Shernagar of Muzaffarnagar
नई मंडी पुलिस की गिरफ्त में आए तमंचा फैक्टरी चलाने वाले आरोपी। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
शेरनगर में तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़, तीन दबोचे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर से सटे गांव शेरनगर में पुलिस ने ट्यूबवेल के कमरे में चलाई जा रही तमंचा फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से बने-अधबने तमंचे-मस्कट, पार्ट्स और उपकरण बरामद किए गए हैं।
नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरनगर में तमंचा फैक्टरी की सूचना पर थाना पुलिस ने सोमवार सुबह जंगल में स्थित ट्यूबवेल पर छापा मारा। इंस्पेक्टर योगेश शर्मा ने बताया कि उक्त कमरे में तीन लोग अवैध असलहा बनाते मिले, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। मौके से चार मस्कट, दो तमंचे, एक लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक के साथ ही एक बाइक, अवैध असलहा के पार्ट्स और असलहा बनाने के उपकरण व मशीनें आदि बरामद की गईं। पकड़े गए आरोपियों में चंद्रसेन सैनी निवासी गांव शेरनगर के साथ ही सोनू व अरुण शर्मा निवासीगण गांव बेहड़ा, भोपा शामिल हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए आरोपी काफी समय से इस काम में लगे हुए थे, जिनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मुठभेड़ का वांछित दो साथियों समेत धरा
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना में हाल ही में हुई मुठभेड़ के वांछित को पुलिस ने दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से तीन तमंचे-कारतूस और एक संदिग्ध बाइक बरामद की गई है। इंस्पेक्टर अनिल कपरवान ने बताया कि चरथावल बस स्टैंड के पास चलाए गए चेकिंग अभियान में एक ही बाइक पर आ रहे इन तीन युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनमें बंटी निवासी गांव निरपुड़ा दोघट बागपत, सन्नी गर्ग निवासी दाहा दोघट हाल निवासी कृष्णापुरी और मोनू निवासी गांव दलबीरनगर पानीपत शामिल हैं। उन्होंने बताया कि बंटी बुढ़ाना में तमंचा फैक्टरी व मुठभेड़ में वांछित है, जबकि दलबीर हरियाणा से ग्राम प्रधान पर किए गए हमले में फरार चल रहा है। तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed