फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Talks with administration inconclusive, sanitation workers on strike in civic bodies

Muzaffarnagar News: प्रशासन से वार्ता बेनतीजा, निकायों में हड़ताल पर सफाई कर्मचारी

Sat, 15 Feb 2025 09:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 15 Feb 2025 09:28 PM IST
विज्ञापन
Talks with administration inconclusive, sanitation workers on strike in civic bodies
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। नगरीय निकायों में विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल के मद्देनजर एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह और कर्मचारी नेताओं के बीच हुई समझौता वार्ता विफल हो गई। सफाई कर्मचारी नेताओं ने बिना किसी लिखित आश्वासन हड़ताल वापस लेने से इंकार कर दिया। चेतावनी दी कि जिला प्रशासन उनकी मांगों पर केवल आश्वासन देता आ रहा है। मांग पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि शनिवार को कलक्ट्रेट में एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप की मौजूदगी में समझौता वार्ता हुई। अधिकारियों की ओर से तीन दिन बाद मांग माने जाने का आश्वासन दिया गया, जिसे अस्वीकार कर दिया गया। उन्होंने बताया कि जब तक सभी मांगें नहीं मानी जाएंगी हड़ताल जारी रहेगी। गोपाल सुधारक, बाबूदास गोविन्द, रामकृपाल सिंह, पवन कुमार, संजय कुमार, नितेश कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

-----------------
क्या था मामला
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ के सहारनपुर मंडल प्रभारी दीपक गंभीर और जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में चार फरवरी को सफाई कर्मचारियों ने नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल कर कचहरी में प्रदर्शन किया था। मांग नहीं माने जाने पर कर्मचारी हड़ताल पर हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन एसडीएम अपूर्वा यादव को सौंपा गया था। प्रमुख मांगें नहीं माने जाने पर 12 फरवरी से पूरे जनपद में सफाई कार्य बंद कर हड़ताल की चेतावनी दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
ये रखीं गईं प्रमुख मांगें
- संविदा सफाई कर्मचारियों को पीएफ और पीपीएफ की सुविधा मिले।
- संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों को सीएल व अन्य अवकाश मिले।
- निकायों में काम कर रहे कर्मचारियों को ठंडी और गर्म वर्दी मिले।
- सफाई कर्मचारियों से नाइट स्वीपिंग का कार्य न लिया जाए।
- संविदा सफाई कर्मचारियों को स्थाई कर लाभांवित किया जाए।
- प्रदेश में दो लाख सफाई कर्मचारी भर्ती किये जाएं।
- सभी सफाई कर्मचारियों के आयुष्मान कार्ड बनवाए जाएं।
- मृतक आश्रितों को योग्यता के अनुसार पद पर नियुक्ति मिले।
----------------

जानसठ में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल
जानसठ। नगर पंचायत में संविदा सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। ठेका सफाई कर्मचारियों को शासनादेश अनुसार 21 हजार रुपये प्रति माह की मांग की जा रही है। इस दौरान अध्यक्ष विनोद कुमार, महामंत्री मलखान सिंह, जितेंद्र कुमार, विकास दीप, संजीव कुमार, अरविंद कुमार, नंदू, गोविंद, चिन्की, ललित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed