फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Talent shown in Mehndi, Diya, Rangoli

मेहंदी, दीया, रंगोली में दिखाई प्रतिभा

Thu, 04 Nov 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Talent shown in Mehndi, Diya, Rangoli
बुढ़ाना के डीएवी पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाती छात्राएं। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मेहंदी, दीया, रंगोली में दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली/भोपा/छपार। शिशु शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज में दीपावली पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
प्रधानाचार्य कांता स्वरूप सिंघल ने सभी समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं दीं। रंगोली, मेहंदी, दीया व थाली सज्जा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें रंगोली में वीरांशी, सिद्धार्थ, सुहाना, इशिका, अरशिया, कनिष्का, जोया, नियति गोयल, कशिश ने सबसे सुंदर रंगोली बनाई। दीया सज्जा में दीपांशी और आशिफा, थाली सज्जा में शीतल तथा मेहंदी प्रतियोगिता में आदिला ने बाजी मारी। मौके पर कार्यक्रम संयोजक सोनिया सिंघल ने प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिव्या विश्वकर्मा, दीपिका सैनी, स्वाति गोयल, अनुज जैन, गोपाल कुमार मौजूद रहे।
उधर, भोपा के सेंट जेवियर ग्लोबल स्कूल में दीपावली महोत्सव का आयोजन किया गया। शुभारंभ प्रधानाचार्य मोनिका चौधरी, संस्थापक ओमपाल सिंह, प्रबंधक संजय कुमार और अध्यक्ष चंद्रपाल सिंह के द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालय में सभी बच्चों को इको फ्रेंडली और प्रदूषण रहित दीपावली मनाने की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

उधर, छपार के विजन इंटरनेशनल स्कूल में रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बच्चों ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। मौके पर प्रधानाचार्य विपिन शर्मा, अर्चना कौशिक,वह अध्यापिका अनुराधा शर्मा,अन्नू राजलाल, सपना शर्मा, आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फैंसी ड्रेस में बच्चों ने की कैटवॉक, खूब बजी तालियां
मोरना। जेपीएस पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। जिसमें बच्चों ने फैंसी ड्रेस एक्टिविटी और सुंदर अलग-अलग प्रकार की वेशभूषा में कैटवॉक किया। छात्राओं ने आकर्षक रंगोली बनाई।
शुभारंभ डायरेक्टर कृष्ण कांत शर्मा एवं मैनेजर मोहिनी शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। केजी वर्ग में बच्चों की फैंसी ड्रेस एक्टिविटी हुई जिसमें बच्चों ने सुंदर, अलग-अलग प्रकार की वेशभूषा में कैटवॉक किया। दीया बनाने एवं कैंडल सज्जा में शौर्य, गजाला तथा माही तथा कक्षा चार से कक्षा तक दीया स्टैंड तथा मून एंड स्टार मेकिंग प्रतियोगिता में वेस्ट मेटेरियल से सुंदर सजावट का सामान बनाया। जिसमें मानवी, व्यंजन, तेजस्वी अभिषेक, लक्ष्य व प्रियांशु, पलक, अवनी का कार्य सर्वश्रेष्ठ है।
सीनियर वर्ग की रंगोली प्रतियोगिता में राशि, दीपशिखा, विधि का, ऐना तथा अनु की रंगोली डिजाइन सबसे सुंदर रही। छात्रा कीर्ति, आदर्श, अवनी, स्पर्श आदि का कार्य सराहा गया। विशिष्ट अतिथि सार्थक शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
प्रधानाचार्य राजन गौड़, संगीता श्रीवास्तव, खुशबू, शिवानी, निशांत शर्मा, राहुल, अंकुर, सुषमा, प्रिंस, कविता, सोनिया, नैन सिंह, रवि, मीनू, संगीता, राधिका, डोली, मीनाक्षी, रामा अनिल आदि मौजूद रहे। इंद्रप्रस्थ पब्लिक स्कूल में दीपावली महोत्सव पर आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विध्यांचल समूह की छात्राएं अव्वल रहीं। संवाद
रंगोली प्रतियोगिता में दिखाई प्रतिभा
मोरना। सुमेर सिंह पब्लिक स्कूल एंड स्पोर्ट्स एकेडमी फिरोजपुर शुकताल में रंगोली, दीप सजावट, मोमबत्ती सजावट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में स्कूल में बच्चो में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कक्षा-7 में हर्ष, भविष्य चौहान, कक्षा-4 में निशु, रुद्र प्रताप, कक्षा-3 में युक्ति, राधिका, वैष्णवी, शर्मा, आदि बच्चों ने प्रथम, द्वितीय स्थान प्राप्त किया मौके प्रधानाचार्या मधु चौहान, प्रतिभा चौधरी, अर्चना चौहान, अजित सैनी, हर्ष शर्मा, सुमन आदि अध्यापकों का सहयोग रहा।
बच्चों ने वेस्ट मैटेरियल से बनाई रंगोली
पुरकाजी। पुरकाजी में इको फ्रेंडली दीपावली का संदेश देने के लिए बुधवार को गांव सेठपुरा के मदर लैंड पब्लिक स्कूल के बच्चों द्वारा वेस्ट मैटेरियल का प्रयोग कर रंगोली बनाई गई।
बच्चों ने रंगोली में कोरोना से बचाव के लिए तीन फुट की दूरी बनाए रखते हुए इको फ्रेंडली दीपावली मनाने और पटाखे नहीं जलाने आदि का संदेश दिया। रंगोली में कुल्हड़, फूल के पत्ते, लकड़ी के भुरादे, गिट्टी का प्रयोग किया। बच्चों द्वारा बनाई गई रंगोली सभी मौजूद लोगों ने तारीफ की।

प्रिंसिपल धर्मेश कुमार यादव ने बताया कि कोरोना को ध्यान में रखते हुए बच्चों का ग्रुप बनाया गया था। जिसमें तनु, विषा, वंशिका, खुशी, निशू, अनीता, निशांत, निगम, यासमीन, तमन्ना, रश्मि, आदि छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस दौरान मोनिया, संगीता, कृतिका, अंबिका, नाहिद आदि मौजूद रहे। संवाद

सिसोना के इंटर नेशनल स्कूल में रंगोली बनाते बच्चे

सिसोना के इंटर नेशनल स्कूल में रंगोली बनाते बच्चे- फोटो : MUZAFFARNAGAR

पुरकाजी के मदर लैंड पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाते बच्चे

पुरकाजी के मदर लैंड पब्लिक स्कूल में रंगोली बनाते बच्चे- फोटो : MUZAFFARNAGAR

खतौली में शिशु  शिक्षा निकेतन में हुई रंगोली प्रतियोगिता

खतौली में शिशु शिक्षा निकेतन में हुई रंगोली प्रतियोगिता- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed