फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Taking a dip in the Ganges on Maghi Purnima raised religious benefits

Muzaffarnagar News: माघी पूर्णिमा पर गंगा में डुबकी लगा धर्मलाभ उठाया

Sun, 05 Feb 2023 06:03 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:03 PM IST
विज्ञापन
Taking a dip in the Ganges on Maghi Purnima raised religious benefits
शुकतीर्थ में माघी पूर्णिमा पर्व पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। तीर्थ नगरी शुकतीर्थ में माघी पूर्णिमा पर दूर दराज क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने गंगा में डुबकी लगाई। कथा सुनकर संतों का आशीर्वाद लिया।

गंगा घाट पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद शुकदेव मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया। श्रद्धालुओं ने प्राचीन अक्षय वट वृक्ष की परिक्रमा कर धागा बांध कर परिवार की खुशहाली के लिए मन्नत मांगी। ब्रह्मलीन स्वामी कल्याण देव महाराज की समाधि पर भी श्रद्धालुओं ने पुष्प अर्पित किए। श्रद्धालुओं ने हनुमानधाम, गणेश धाम, शिव धाम, दुर्गा धाम, मां पीतांबरा धाम, गंगा मंदिर, दंडी आश्रम, अखंड धाम, मानव निर्माण योग आश्रम, महाशक्ति सिद्ध पीठ आदि मंदिरों में पूजा अर्चना कर श्रद्धा पूर्वक प्रसाद चढ़ाया। इसके अलावा खिचड़ी वाले बाबा का आश्रम, उदासीन निर्वाण आश्रम, रविदास आश्रम आदि में सत्संग प्रवचन कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed