फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Tabsum won first place in quiz

प्रश्नोत्तरी में तब्बसुम ने जीता पहला स्थान

Wed, 29 Jan 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Jan 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Tabsum won first place in quiz
डीएवी डिग्री महाविद्यालय में पर्यावरण पर कार्यशाला में पहला स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा हुई - फोटो : MUZAFFARNAGAR
प्रश्नोत्तरी में तब्बसुम ने जीता पहला स्थान
विज्ञापन

बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर)। कस्बे के डीएवी कालेज में स्वच्छ और सुरक्षित पर्यावरण विषय पर कार्यशाला हुई। प्रश्नोत्तरी में बीएड विभाग की तब्बसुम ने पहला स्थान प्राप्त किया। वक्ताओं ने प्राकृतिक संसाधनों का अनुचित दोहन न करने का आह्वान किया।

ग्रीन ऐवरनेश कैंपनिंग की ओर से स्वच्छ पर्यावरण-सुरक्षित पर्यावरण विषय पर कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक व अपने प्राकृतिक संसाधनों के दुरुपयोग को रोकना था। इस मौके पर इसरो के संस्थापक सदस्य संजय राणा ने छात्र-छात्राओं से पर्यावरण जागरूकता संबंधी प्रश्न पूछे। महाविद्यालय की चीफ प्रॉक्टर डॉ. संगीता चौधरी ने कहां कि वर्तमान समय में मनुष्य अपनी भौतिक आवश्यकताओं के लिए प्राकृतिक संसाधनों का अनुचित दोहन कर रहा है। जिसका हमारी भावी पीढ़ि पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। पर्यावरण विषय पर प्रश्नोत्तरी में बीएड विभाग की तब्बसुम पहले स्थान पर अंकित कुमार दूसरे स्थान पर तथा अंबुज कुुमार तीसरे स्थान पर रहा। विशेष स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रदीप कुमार ने प्रमाण पत्र व पारितोषिक देकर सम्मानित किया। इस मौके पर डॉ. प्रकाश वीर मलिक, ओमकार सिंह व देवेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed