{"_id":"5dd989748ebc3e54d9797d95","slug":"tabliki-iztama-mein-gaye-devband-news-mrt4550523121","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिवसीय इज्मिता के लिए लोग भोपाल के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिवसीय इज्मिता के लिए लोग भोपाल के लिए रवाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा में भाग लेने को लोग भोपाल रवाना
देवबंद (सहारनपुर)। चार दिवसीय तब्लीगी इज्तिमा में शिरकत करने के लिए शनिवार को देवबंद से बड़ी संख्या में लोग भोपाल के लिए रवाना हो गए।
शुक्रवार को शाम के समय समाजसेवी मसूद खां राणा के नेतृत्व में क्षेत्र के सैकड़ों लोग स्टेशन पर पहुंचे और वहां ट्रेन द्वारा इज्तिमा में शामिल होने के लिए मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के लिए रवाना हुए। इससे पूर्व मसूद राणा ने बताया कि बताया कि हर वर्ष नवंबर माह के अंत में भोपाल में तब्लीगी इज्तिमा होता है। इस बार वहां पर 72वां इज्तिमा होने जा रहा है। इसमें देश से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग पहुंचते हैं। उन्होंने बताया कि हर वर्ष तीन दिवसीय इज्तिमा होता था, लेकिन इस बार का इजव्तिमा चार दिवसीय किया जा रहा है। जो 25 नवंबर को सामूहिक दुआ के बाद होगा। इस इज्तिमा से बड़ी संख्या में इस्लाम धर्म और उसकी शिक्षाओं के प्रचार प्रसार के लिए देश-विदेश के लिए रवाना होती हैं। इसमें चौधरी महमूद, उमर दराज, मो. इनाम, शराफत खां, हाफिज इस्लाम, चौधरी नूरा, इरफानुल्लाह खां आदि रहे।