फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Swami Yashveer of Baghra Ashram warned of agitation

Muzaffarnagar News: चरथावल - बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर ने दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 12 Oct 2023 12:59 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Thu, 12 Oct 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Swami Yashveer of Baghra Ashram warned of agitation
- नंगला राई गांव में मुस्लिम परिवार में रह रहे किशोर का मामला
विज्ञापन

- ग्राम प्रधान पर धर्मांतरण में सहयोग करने का आरोप, मुकदमा दर्ज कराने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। चंडीगढ़ से लापता किशोर सात साल बाद नंगला राई से बरामद होने के बाद दूसरे वर्ग के लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम कराने को लेकर राजनीति गरमा रही है। हालांकि किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करने की बात दोहराते हुए चंडीगढ़ अदालत में बयान के दिए। इस मामले में बघरा आश्रम के स्वामी यशवीर महाराज ने ग्राम प्रधान पर धर्मांतरण में सहयोग करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज नहीं होने पर 15 अक्तूबर को आंदोलन की चेतावनी दी है।
विदित हो कि सात अक्तूबर को एएचटीयू थाने के विवेचक बल्लू सिंह बरामद किशोर को सीडब्ल्यूसी के आदेश पर चंडीगढ़ लेकर गए थे। थाना प्रभारी ओपी सिंह ने बताया कि किशोर ने अदालत में भी नंगला राई गांव में मुस्लिम परिवार में खुद और सुरक्षित तरीके से रहने का बयान दिया है। बयानों की कार्रवाई के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने उसे माता पिता के सुपुर्द कर दिया था। फिलहाल वह अपने पैतृक गांव है।
विज्ञापन

इस संबंध में यदि हिंदू संगठन के लोग कोई कार्रवाई चाहते हैं तो वहां जाकर साक्ष्य पेश करें। चूंकि इस संबंध में बच्चे की गुमशुदगी का मुकदमा वहीं पंजीकृत है। एक प्रकरण में दो एफआईआर नहीं की जा सकती। उधर, ग्राम प्रधान अफसरून ने बताया कि उन्होंने किशोर के नाम के संबंध में कोई पत्र लिखकर नहीं दिया है। कुछ लोग ब्लैकमेल करने के लिए उन पर नाजायज दबाव बना रहे है। दूसरी ओर, स्वामी यशवीर मामले में ग्राम प्रधान और मौलवी के खिलाफ धर्मांतरण का मुकदमा कायम कराने की बात पर अड़िग हैं। उन्होंने प्रधान के घर के बाहर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed